गुरुग्राम के मशहूर ऑटोमोबाइल यूट्यूबर अरुण पंवार (Arun Panwar) इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी शादी की रस्मों के कई वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में उनको लग्न समारोह में 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना देते देखा जा सकता है. इस वीडियो में इसे दहेज नहीं ‘दान’ बताया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद दहेज प्रथा का विरोध करने वाले लोग एक्टिव हो गए हैं और अरुण को काफी ट्रोल किया जा रहा है.

यूट्यूबर हो रहा ट्रोल

सामने आए वीडियो में लग्न समारोह में अरुण पंवार (Arun Panwar) को दिए गए ‘दान’ की डिटेल देते हुए एक शख्स ने अनाउंसमेंट करते हुए बताया- दहेज नहीं केवल दान जो बना है, जो दिया गया है वो इस प्रकार है- लड़के की सोने की चेन साढ़े 5 तोले की, लड़के का ब्रेसलेट 4 तोले का, लड़के की 2 अंगूठी, लड़के की 5 सोने की चीज, लड़के के पापा की चेन-अंगूठी, लड़के के ताऊजी-दोनों भाइयों की अंगूठी, लड़के की मम्मी की टोकस, पायल, चुटकी, लड़के की बहन-भाभी के लिए टोकस. कुल 21 तोला सोना और 71 लाख रुपये कैश में दिया गया है.

वहीं, अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दिया है. लोगों का कहना है कैसे दहेज को दान का नाम देकर जायज ठहराया जा सकता है. इसके अलावा उनकी पत्नी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कैसे डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद भी वो दहेज की प्रथा को सपोर्ट कर रही हैं. वहीं कुछ लोग यूट्यूबर के सपोर्ट में दिखे. उनके मुताबिक, ये दान अपनी इच्छा के अनुसार दिया गया है. इसे दहेज बोलना गलत है.

कौन हैं अरुण पंवार?

अरुण पंवार (Arun Panwar) की बात करें तो, वो पेशे से ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं. खबर है कि अरुण पंवार (Arun Panwar) ने BCA की पढ़ाई करने के बाद साल 2019 में यूट्यूब चैनल शुरू किया था. कारों के रिव्यू कर वो लाइमलाइट में आ गए. वहीं, आज उनके यूट्यूब पर 2.41 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. इंस्टा पर उनके 971K फॉलोअर्स हैं. आज के समय में वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. वो महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं. उनकी पत्नी का नाम डॉक्टर तिथि है. उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है.