अमृतसर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व और पंजाब सरकार पर तीखे आरोप लगाए।
उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों को निशाने पर लिया। डॉ. सिद्धू ने राजा वडिंग को ‘अब तक का सबसे अक्षम और भ्रष्ट प्रदेश अध्यक्ष’ करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ आपसी समझ बनाकर कांग्रेस को कमजोर किया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विपक्षी ताकतों के साथ मिलकर भीतरघात करते रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके उलट, ऐसे नेताओं को बड़े पदों से नवाजा गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की गई, अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा खुलेआम पार्टी नेतृत्व को चुनौती देने के बावजूद उन पर कोई एक्शन नहीं हुआ।

डॉ. सिद्धू ने कहा कि खनन व शराब नीति जैसे अहम मुद्दों पर मौजूदा सरकार की मंशा संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन का उपयोग विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य के बजाय मुफ्त सुविधाओं में किया जा रहा है, जिससे पंजाब की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब वह राजनीति से हटकर एक एनजीओ के माध्यम से पंजाब के लोगों की सेवा करेंगी।
- भारतीय दूतावास ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा, हेल्पलाइन नंबर जारी
- AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन मामलाः मुख्यमंत्री डॉ मोहन बोले- महाकाल से माफी मांगे राहुल गांधी, कांग्रेस के समय सबसे ज्यादा कॉटन मिल में ताले लगे
- अमरावती में दर्दनाक हादसे में मजदूरों से भरी पिकअप वैन 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 की मौके पर मौत, कई घायल
- मुख्यमंत्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की मुलाकात…
- बिहार कांग्रेस में महासंग्राम, अपनों ने ही प्रदेश नेतृत्व को घेरा, टिकट बंटवारे पर लगाए गंभीर आरोप


