बहादुरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सिटी सर्विलांस सिस्टम ‘दृष्टि’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के तहत शहर में 157 अत्याधुनिक हाई-रेजोल्यूशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

प्रदीप धनखड़ ,बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सिटी सर्विलांस सिस्टम ‘दृष्टि’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के तहत शहर में 157 अत्याधुनिक हाई-रेजोल्यूशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

यह परियोजना बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई है। इस प्रणाली का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर राजश्री द्वारा किया गया। इसके साथ ही सिटी थाने में एक आधुनिक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पूरे शहर की गतिविधियों पर रियल टाइम नजर रखी जाएगी।


आपराधिक मामले सुलझाने में मिलेगी मदद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस सिस्टम की मदद से अब तक दो आपराधिक मामलों को सुलझाने में सफलता मिल चुकी है। वहीं डीघल क्षेत्र में हुए फाइनेंसर हत्याकांड में भी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी CCTV कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी और ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी।

शहर में लगेंगे 300 कैमरे
बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में शहर में कुल 300 CCTV कैमरे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उनका कहना है कि यह पहल न केवल अपराध नियंत्रण में मदद करेगी बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाएगी।

यह ‘दृष्टि’ परियोजना बहादुरगढ़ को एक स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।