दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। आज डिजिटल जमाने में भी कुछ लोग तंत्र-मंत्र में पड़कर ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसी से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से सामने आया है, जहां एक प्रिंसिपल ने अपने ही ड्राइवर के झांसे में आ गए। अंधविश्वास के बाद डर की वजह से वह 1 करोड़ रुपए लुटा बैठे।
प्रिंसिपल के मकान की जमीन के नीचे सोना गड़ा होने का लालच
दरअसल, नर्मदापुरम निवासी राकेश वर्मा डोलरिया के शासकीय कॉलेज में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। उनके ड्राइवर अंकित शर्मा ने उन्हें मकान के नीचे जमीन में गड़े हुए 7 किलो सोने की पोटली का लालच दिया। इसके बाद अंधविश्वास का झांसा देकर एक करोड़ चार लाख से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
प्रिंसिपल के घर किराए में रहता था आरोपी
एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि राकेश वर्मा ने एक ड्राइवर अंकित शर्मा को अपने साथ काम पर रखा था। जुलाई 2024 में उन्होंने अपने मकान को किराए पर दिया था और उसे कालिका नगर में अपने मकान में रखा था। आरोपी अंकित ने प्रिंसिपल से अच्छे संबंध बनाए फिर उनसे घर में सोना गड़े होने की बात कही। आरोपी ने प्रिंसिपल को अपने विश्वास में लिया और एक महाराज का नाम बताया।
घर में खुदाई कर जेल जाने का दिखाया डर
इसके बाद आरोपी ने उनके घर में खुदाई कर पोटली निकलवाई और कहा कि महाराज के सामने इसे खोलेंगे। बाद में आरोपी ने उन्हें कहा कि ‘पोटली को उज्जैन में कुछ पुलिस वालों ने पकड़ लिया है और इसमें पूछताछ हो सकती है। इसलिए इस पोटली को मुझे दे दो, क्योंकि बाद में इसे खोलेंगे।’ आरोपी ने प्रिंसिपल को जेल जाने का डर दिखाकर कहा कि पुलिस में आपका भी नाम दे दिया है।
डराकर ऐंठे एक करोड़
धीरे-धीरे आरोपी ने उन्हें डराकर एक करोड चार लाख रुपए अलग-अलग माध्यम से ऐंठ लिए। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी ने बताया कि प्रिंसिपल की पत्नी और बेटे के हाथों से भी मामले में कुछ ट्रांजैक्शन हुआ है। पुलिस आरोपी का पुलिस रिमांड पर लेकर आगे और जांच करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


