हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 21 मार्च को होने वाले बड़े म्यूजिक शो से पहले ड्रग्स कनेक्शन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शहर में होने वाले इस हाई-प्रोफाइल आयोजन से जुड़े बताए जा रहे आयोजक कपिल वाधवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित रूप से नशा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि जिस शहर में पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, उसी शहर में नशे के आरोपों में घिरा व्यक्ति बड़ा इवेंट कैसे करवा रहा है।
READ MORE: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट के नाम पर 2.27 करोड़ की ठगी: रोजाना 5% मुनाफे का लालच देकर महिला को जाल में फंसाया, साइबर सेल ने 3 शातिर आरोपियों को दबोचा
सूत्रों के मुताबिक 21 मार्च को इंदौर में होने वाले पंजाबी सिंगर औजला के शो के पीछे कपिल वाधवानी का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोजन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस इवेंट की पूरी जानकारी नहीं है। यही वजह है कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। चर्चा यह भी है कि कपिल वाधवानी पहले भी शहर में हाउस पार्टी आयोजित करता रहा है, जहां कथित रूप से नशे का इस्तेमाल और सप्लाई होती थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है।

READ MORE: मुंह बोले भाई बहन की शादी को लेकर बवालः मारपीट में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, कई मामलों में एफआईआर दर्ज हो रही है, तो फिर ऐसे व्यक्ति को बड़े आयोजन की अनुमति कैसे मिल रही है। अब निगाहें पुलिस और जिला प्रशासन पर टिक गई हैं कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्या जांच होगी, क्या आयोजन पर रोक लगेगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा।फिलहाल शहर में होने वाले इस बड़े शो पर विवाद के बाद प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला सिर्फ एक इवेंट का नहीं बल्कि पूरे नशा नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

