दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक डीटीसी बस द्वारा लोगों को टक्कर मारने की घटना सामने आई है। इस हादसे में रविकांत शर्मा नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस हादसे की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

दिल्ली के नांगलोई इलाके में हुए डीटीसी बस हादसे के बाद सामने आए वीडियो ने हादसे की गंभीरता को और उजागर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बस के नीचे घायल अवस्था में पड़ा है, उसके चारों तरफ खून फैला हुआ है। स्थानीय लोग उसे बस के नीचे से निकालते हैं और अस्पताल ले जाने की तैयारी करते हैं।

इसी दौरान भीड़ ने बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। बस के टूटे हुए शीशे सड़क पर चारों तरफ बिखरे हुए हैं। वीडियो में एक अन्य बस में आग लगती भी दिखाई दे रही है, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित निकालने और आग पर काबू पाने में जुट गए हैं।

वीडियो में एक शख्स लोगों को चेतावनी देते हुए कहता है, “भाई, नांगलोई रोड पर कोई मत आना, यहां बस से एक्सीडेंट हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी ने बसों को तोड़ दिया है। हमारी बस भी फोड़ दी गई। ड्राइवर और कंडक्टर को मारा जा रहा है। इधर पूरी तरह से जाम हो रखा है।” इससे यह स्पष्ट होता है कि हादसे के बाद इलाके में भीड़ का गुस्सा और भारी जाम बना हुआ है। वीडियो में बसों के टूटे शीशे, आग और ट्रैफिक जाम साफ दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्थानीय लोगों ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की एक बस में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। बताया गया है कि बस ने एक पैदल यात्री को कुचल दिया, जिससे गुस्साए लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने बस पर पत्थर फेंके, कुछ अन्य गाड़ियों की खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के अनुसार, सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे उन्हें नांगलोई इलाके में DTC बस में आग लगने की सूचना मिली। एक DFS अधिकारी ने बताया, “बस आग की लपटों में घिरी हुई मिली, और पास की कुछ अन्य गाड़ियों की खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा था। सुबह 11 बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।” इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी, क्योंकि गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m