भिलाईनगर। डीआईजी व दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने शनिवार को 12 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है. इसमें 3 सहायक उपनिरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षक शामिल हैं. प्रशासनिक एवं पारिवारिक कारणों का हवाला देकर जारी आदेश में भिलाई 03 थाने में पदस्थ एएसआई बाबूलाल साहू को पुलगांव, जिविशा में पदस्थ एएसआई अश्वनी सिंह को धमधा और कंट्रोल रूम में पदस्थ एएसआई राजकुमार दुबे को जिविशि में पोस्टिंग दी.
प्रधान आरक्षकों में मंचांदूर चौकी में पदस्थ दिलावर सिंह को लाइन, ट्रैफिक से खिलावन सिंह राजपूत को अजाक थाना और थाना बोरी से सत्येंद्र मढ़रिया को भिलाई 03 भेजा गया. आरक्षकों में विजय कुमार पासवान को लाइन से लिटिया सेमरिया चौकी, एएसपी सिटी कार्यालय में पदस्थ अविनेश प्रताप सिंह को उतई थाना, ट्रैफिक से ए. कृष्णा कुमार को एसीसीयू, थाना सुपेला से कल्पना ठाकुर को चौकी लिटिया सेमरिया, लाइन से श्रीराम को बोरी और राकेश साहू को मचांदूर चौकी ट्रांसफर किया गया.

दुर्ग स्टेशन में मिले 10 अनाधिकृत वेंडर, आरपीएफ को सौंपा
दुर्ग। रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई ई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा ट्रेनों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है.
इसी संदर्भ में वाणिज्य विभाग द्वारा 20 मार्च को रात 9 बजे से 21 मार्च को दोपहर 1 बजे तक दुर्ग स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष गहन अभियान चलाया गया. दुर्ग स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच की गई विशेष रूप से रात की ट्रेनों की जांच की गई.
10 अनधिकृत विक्रेताओं को आरपीएफ को सौंप दिया गया, जहां उन पर धारा 144 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया. दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म पर बिना पार्सल की अनुमति के रखे गए 547 किलो फल को भी जब्त किया गया, इसमें केला, तरबूज, अंगूर एवं खीरा थे. सभी सामग्री को अग्रिम कार्रवाई के लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर दुर्ग के अधीन जमा किया गया. 4 यात्रियों को प्लेटफार्म पर धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया, जिन पर 800 रुपए का फाइन किया गया.
धर्मांतरण का आरोपी डेविड चाको गिरफ्तार
राजनांदगांव। अवैध धर्मांतरण के नेटवर्क पर पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए धर्मांतरण कराने के आरोपी आरोपी डेविड चाको को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला राजनांदगांव के थाना लालबाग अंतर्गत पुलिस चौकी सुकुलदैहान क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण से संबंधित गंभीर प्रकरण में पुलिस द्वारा प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई. है. विगत 8 जनवरी को प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई विस्तृत जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी डेविड चाको उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम धर्मापुर द्वारा अपने निवास स्थान पर प्रार्थना सभा व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रलोभन एवं अन्य माध्यमों से धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित किया जा रहा था. साथ ही, बिना वैधानिक अनुमति के आश्रम संचालन एवं नाबालिग बच्चों को अपने पास रखने की जानकारी भी प्राप्त हुई.
जांच के प्रारंभिक चरण के दौरान आरोपी के पास से महत्वपूर्ण सामग्री प्राप्त हुई थी, जिनमें लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर, धार्मिक एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें तथा भविष्य में धर्मांतरण की रणनीति से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं, जिनसे संगठित गतिविधियों की पुष्टि होती. है. पुलिस के अनुसार, वर्तमान विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से कई सामग्री भी जप्त की गई है, जिनमें चर्च से संबंधित रजिस्टर एवं सदस्यता सूची, विभिन्न डॉक्यूमेंट, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज व सामग्री आदि शामिल है.
प्रकरण में विदेशी फंडिंग की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी के बैंक खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से प्राप्त की जा रही है. तथा अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है. उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं बीएनएस की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज 21 मार्च को विधिवत गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड हेतु आवेदन किया गया है. प्रकरण की विवेचना सतत जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों/सहयोगियों की संलिप्तता की भी गहन जांच की जा रही है.
फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद मचा हंगामा
राजनांदगांव। टेडेसरा स्थित आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी में हुई दुर्घटना में फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की मौत हो गई दुर्घटना शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे की बताई जाती है. हादसे से फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश फैल गया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए मृतक मजदूर के परिजनों को फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा 30 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी. तात्कालिक रूप से 5 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं. 25 लाख रुपए जल्द ही और प्रदान किए जाएंगे. फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है.
सोमनी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टेडेसरा स्थित आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी में शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे अचानक एक क्रेन पलट गई. इस दुर्घटना में क्रेन के समीप काम कर रहे मजदूर की उसके नीचे दबने से मौत हो गई. घटना के बाद फैक्ट्री के श्रमिकों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह इंजीनियरिंग फैक्ट्री में काम चल रहा था. रात लगभग 8 बजे अचानक एक क्रेन पलट गई. उसके नीचे दबने से फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई.
सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर का नाम ऋषि कुमार साहू उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी बालोद बताया जाता है . बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आज पंचनामा व पोस्टमार्टम पश्चात शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.
फैक्ट्री के मालिकों से चर्चा कर मैनेजर ने की मुआवजा देने की घोषणा की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग फैक्ट्री में क्रेन हादसे में मजदूर मौत के बाद श्रमिकों में भारी आक्रोश फैल गया था. मजदूरों द्वारा आरोप लगाया गया कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जा रही है.
बताया जाता है कि हादसे और श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए फैक्ट्री के मैनेजर उवाच कुमार निवासी पुलगांव दुर्ग ने फोन पर फैक्ट्री के मालिकों से चर्चा की. इसके उपरांत मृतक मजदूर के परिजनों को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की गई. फिलहाल 5 लाख नगद प्रदान किए गए हैं. 25 लाख रुपए जल्द प्रदान किए जाएंगे. जिसमें बीमा की राशि भी शामिल होगी.
नवरात्रि पर्व में उपद्रव मचाने वाले बदमाश के खिलाफ कार्रवाई
राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व के दौरान उपद्रव मचाकर अशांति फैला रहे बदमाश के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है.
चिखली पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नवरात्रि पर्व में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत शांतिनगर शिव मंदिर के पास बदमाश आकाश पटवा पिता शैलेन्द्र पटवा उम्र 24 साल निवासी चकरभाठा बिलासपुर हाल निवास शांतिनगर शिव मंदिर के पास चिखली के द्वारा वाद विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर अप्रिय घटना घटित होने की आशंका पर बदमाश के विरूद्ध पृथक धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया.
तुमड़ीबोड़ में 29 से लोक मंडई का आयोजन राजनांदगांव. डोंगरगांव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम तुमड़ीबोड़ में 29 से 31 मार्च तक लोक मंडई का आयोजन होगा. त्रिदिवसीय इस लोक मंडई के आयोजन में छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों के साथ ही उभरते हुए नवोदित कलाकारों को आमंत्रित किया गया है. लोक मंडई कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से किया जा रहा, दिन रात दर्जनों कामगार मंच और पंडाल बनाने में लगे हुए हैं. लोक मंडई संस्था के अध्यक्ष विधायक अलावा साहू के मार्गदर्शन में व गुलाब वर्मा के संयोजन में लोक मंडई आयोजन समिति का गठन किया गया है.
पंचमी श्रृंगार 23 को व महाअष्टमी हवन 26 को
राजनांदगांव। बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 23 मार्च सोमवार को चैत्र शुक्ल पंचमी के अवसर पर गणेश जी, हनुमान जी, मां पाताल भैरवी, मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या, भगवान भोलेनाथ, भैरव बाबा सहित समस्त देवी देवताओं का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. सिद्धपीठ में महाअष्टमी हवन 26 मार्च गुरुवार को संध्या 6 बजे से श्रीयंत्र पर आधारित यज्ञशाला में एवं रामनवमी उत्सव व ज्योति कलश विसर्जन 27 मार्च शुक्रवार को प्रातः 10 बजे कुंवारी कन्या भोजन, 11 बजे माता की महाआरती, 12 बजे रामनवमी उत्सव, 12.15 बजे माई ज्योत विसर्जन तत्पश्चात दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं की ज्योति कलशों का विसर्जन किया जाएगा.
एसआईआर के बाद जनगणना शिक्षकों की ड्यूटी में
राजनांदगांव। एसआईआर की जटिल प्रक्रिया से गुजरने के बाद अब शिक्षको को जनगणना में ड्यूटी देनी होगी. जनगणना शाखा द्वारा इसके लिए जानकारी जुटाई जा रही हैं. अफसरों ने बताया कि, आगामी 31 मार्च तक मकानों की नंबरिंग किए जाने के बाद एक मई से पहले चरण की शुरूआत हो जाएगी. जिला प्रशासन द्वारा शिक्षक की जानकारी शिक्षा विभाग से भी जुटाई जा रही हैं.
जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. जनगणना के प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया. एक मई से शुरू होने वाले जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने की तैयारी है. जिसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त रिजर्व स्टाफ भी शामिल किए जाने की तैयारी है.
बताया जा रहा है कि, इस कार्य के लिए शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों, हेडमास्टरों तथा शासकीय कॉलेजों के स्टाफ की नगरीय ड्यूटी लगाने की तैयारी है. साथ ही सभी निकायों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों, हेडमास्टरों तथा शासकीय कॉलेजों के स्टाफ की ड्यूटी इस कार्य में लगाया प्रगणकों विभाग द्वारा जाएगा. जनगणना और पर्यवेक्षकों की विस्तार से ली जा रही है और नियुक्ति से जुड़ी जानकारी उनके पदनाम, मोबाइल नंबर, पता सहित सभी आवश्यक विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं. अफसरों की माने तो इस प्रक्रिया में जिले का कोई भी व्यक्ति या परिवार गणना से वंचित नहीं रहना चाहिए.
जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी. पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जिसमें सभी भवनों और मकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार जनगणना-2027 का अगले किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण में माह से पहला चरण होगा शुरू एकत्रित की जाएगी. विग जनसंख्या से संबंधित विस्तृत जानकारी नगरनिगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने मकान सूचीकरण ब्लॉक का कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करने कहा गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

