डोंगरगांव। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर संचालक लोकशिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर को पत्र लिखकर विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग की है.
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि प्रदेश के कार्यरत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पदोन्नति के अवसर एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार को ध्यान में रखते हुए “विभागीय सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा” आयोजित किया जाना अत्यंत आवश्यक है. यदि न्यायालयीन पुनर्विचार याचिका खारिज हो जाती है, तो टीईटी उत्तीर्ण करने हेतु निर्धारित दो वर्ष की समय-सीमा व्यतीत होने की आशंका बनी रहेगी. ऐसी स्थिति में क्रमोन्नति प्रकरण की भांति पुनः शिक्षक को न्यायालयीन प्रक्रिया के नाम पर ठगे जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

एसोसिएशन ने कहा कि यह तथ्य यह भी है कि हजारों शिक्षकों से क्रमोन्नति के नाम पर लाखों रुपये उगाही किया गया और आदेश मिला शासन को अभ्यावेदन देने का, लेकिन परिणाम सिफर ही रहा है. यही स्थिति पुनः टेट के सम्बंध में किये जाने की सुगबुगाहट है, अतः शिक्षक संवर्ग के हित में औपचारिक विभागीय सीमित टेट परीक्षा शिक्षा विभाग का सकारात्मक सोच व सहृदयता ही है.
वर्तमान में शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रावधान सामान्य अभ्यर्थियों हेतु लागू हैं, परंतु विभाग में वर्षों से सेवाएँ दे रहे अनुभवी शिक्षकों के लिए पृथक एवं सीमित विभागीय पात्रता परीक्षा की व्यवस्था नहीं है, इससे अनेक शिक्षक पदोन्नति एवं सेवा सुरक्षा के लाभ से वंचित हो जाएंगे.
बलदेवबाग एसएलआरएम सेंटर में लापरवाही से स्वच्छता पर सवाल
राजनांदगांव. बलदेव बाग स्थित एसएलआरएम सेंटर में लापरवाही का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में कहीं कोई सुधार नहीं हो रहा है जिससे नाराजगी में बढ़ रही है. गंदगी फैलने से क्षेत्र में दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि सेंटर की सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में काफी अधिक असंतोष है. आरोप है कि निगरानी और संचालन में ढिलाई बरती जा रही है जिसके कारण स्वच्छता कार्य प्रभावित हो रहा है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही की कमी साफ दिखाई दे रही है. केवल पर्यवेक्षण स्तर ही नहीं बल्कि कार्यस्थल पर तैनात स्वच्छता कर्मियों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं.
स्थानीय लोगों के अनुसार समय पर कार्य निष्पादन नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी की समस्या बढ़ रही है. क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं.
मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ता पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्था “खुला आश्रय गृह बालक” में स्वीकृत पद सामाजिक कार्यकर्ता की पूर्ति हेतु पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे. प्राप्त आवेदनों की जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा स्कूटनी एवं परीक्षण के पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार कर ली गई है. यह सूची जिले की वेबसाइट तथा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है.
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार संबंधित आवेदक सूची के संबंध में 13 मार्च तक कार्यालयीन समय सायं 5:30 बजे तक अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं. निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. दावा-आपत्ति केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी. ई-मेल, कोरियर अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे.
31 मार्च तक संपत्तिकर जमा कर 18 प्रतिशत के अधिभार से बचें
भिलाईनगर। भिलाई निगम प्रशासन ने कहा है कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जलकर, भू-भाटक एवं दुकान किराया का भुगतान 31 मार्च से पहले कर लेवें .
31 मार्च के बाद संपत्तिकर का भुगतान नहीं करने पर 18 प्रतिशत का अधिभार एवं 1000 रूपये शास्ति शुल्क लगेगा. भवन एवं भूमि स्वामी समय से पहले अपने बकाया करों का भुगतान जमा कर लगने वाले अतिरिक्त अधिभार से बच सकते है. जिन करदाताओं द्वारा अपना पुराना संपत्तिकर अब तक जमा नहीं किया गया है, वे भी अपना संपत्तिकर 31 मार्च 2026 से पहले जमा कर लगने वाले अधिभार से बचे.
संपत्तिकर दाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय में संपत्तिकर के काउन्टर समय 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेगें. करदाता अपने करों का भुगतान अवकाश के दिन भी जमा कर सकते हैं. आनलाईन भुगतान हेतु पर भी घर बैठे संपत्तिकर, जलकर, युजर चार्ज का भुगतान कर सकते हैं. किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाईन नंबर 9153986401 संपर्क कर सकते हैं.
एमजीएम स्कूल के लॉकर से 35 हजार रुपए कैश चोरी
भिलाईनगर। ग्राम बोरी स्थित एसजीएम पब्लिक स्कूल के ऑफिस में रखे लॉकर से 35 हजार रुपए कैश चोरी हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर हेडमास्टर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
बोरी पुलिस ने बताया कि हेडमास्टर पूजा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 फरवरी की शाम करीब 5 बजे रोजाना की तरह स्कूल का काम खत्म हुआ. इसके बाद कार्यालय और मुख्य गेट में ताला लगाकर सभी कमर्चारी घर चले गए . 1 मार्च को छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद रहा. 2 मार्च की सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल में काम करने वाली आरती निषाद रोजाना की तरह स्कूल पहुंची. उसने पहले मुख्य गेट का ताला खोला. इसके बाद कार्यालय का दरवाजा खोला. अंदर जाने पर अलमारी का दरवाजा खुला मिला. यह देखकर उसे शक हुआ. तुरंत हेडमास्टर को जानकारी दी गई.
सूचना मिलने पर हेडमास्टर स्कूल पहुंचीं. मौके पर जांच करने पर अलमारी का दरवाजा खुला मिला. लेकिन उसमें रखे सभी रजिस्टर और जरूरी दस्तावेज सही हालत में थे . जांच में पता चला कि लॉकर में रखे 35 हजार रुपए नकद गायब थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर ने मुख्य गेट का ताला खोलकर स्कूल परिसर में प्रवेश किया. इसके बाद कार्यालय का ताला खोलकर अलमारी तक पहुंचा. लॉकर में रखी नकदी निकालकर वह फरार हो गया. घटना 28 फरवरी की शाम 5 बजे से 2 मार्च की सुबह 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. प्रधान पाठक पूजा शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
यादव समाज का होली मिलन कल
डोंगरगढ़। यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 7 मार्च को शाम 5 बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ, महिलाएं एवं युवा एक साथ मिलकर होली के रंग-गुलाल के महिला मनमुटाव भुलाकर समाज के करने का संकल्प भी लिया जाएगा. कार्यक्रम में सभी साथ आपसी भाईचारा और संगठन का संदेश देंगे. साथ ही उत्थान के लिए कार्य पदाधिकारियों, सदस्यगण व सामाजिकजनों से शामिल होने की अपील की गई है.
आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए राजस्थान की एजेंसी को मिली जिम्मेदारी
भिलाईनगर। भिलाई नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिए एबीसी ऑपरेशन के बाद देखभाल सहित संचालन करने के लिए जामुल बोगदा पुल स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड के पास डॉग हाउस निर्माण किया जा रहा है. इस कार्य के लिए कंडूसिंग एबीसी ऑपरेशंस फॉर स्ट्रे डॉग्स इंक्लूडिंग पोस्ट ऑपरेटिव केयर कार्य की सीधी अनिरानी वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान एवं संच एनिमल वेलफेयर सोसायटी, हरियाणा को दिया गया है .
एबीसी रूल्स अनुसार कंडक्टिंग एबीसी ऑपरवायंस फॉर स्ट्रे डॉग्स इंक्लूडिंग पोस्ट ऑपरेटिव केयर कार्य के लिए संबंधित फर्म से समन्वय एवं कार्य प्रारंभ करना होगा. इस कार्य के लिए भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन-2 वैशाली नगर की जोन आयुक्त येशा लहरे, इंजीनियर अरविंद शर्मा सहित टीम पहुंची थी. जामुल ट्रेचिंग ग्राउंड को चयनित किया है. उक्त क्षेत्र में आवारा कुत्तों के रहने के लिए पूर्व से पीने का शेड डालकर निर्माण किया हुआ था. वहीं बड़ी कम लागत में कुत्तों के रखने के लिए तार जाली से केबिन का रूम बनाया जा रहा है जहां कुत्तों को रखा जाएगा.
होली पर्व में युवा व्यापारी की आत्महत्या से पसरा मातम
डोंगरगांव। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं प्रशांत बाजार के संचालक स्वप्निल (प्रशांत) जैन ने स्वास्थ्यगत कारणों से फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली. उनके इस कदम से परिजनों सहित ईष्टमित्र, व्यापारीगण और नगरवासी स्तब्ध हैं.
मिली जानकारी के अनुसार सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रशांत विगत कुछ वर्षों से शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे, जिनका इलाज निरंतर जारी था. हॉलाकि उनके व्दारा कभी नगरवासियों या ग्राहकों के साथ अनुचित व्यवहार नहीं किया और न ही अपने परेशानियों को किसी से साझा किया. जिसके चलते किसी को भी यह मानना कठिन हो रहा था कि महज 39 वर्षीय एक व्यापारी आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.
घटना की जानकारी लगते ही सभी चितपरिचित के लोग घटना स्थल उनके पुराना निवास व दुकान पहुंचे और यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैली जिसके बाद होली के रंग में डूबा पूरे शहरवासी रंग खेलना भूलकर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे. वहीं परिजन और सामाजिक स्तर पर चर्चा उपरांत मृतक का पोष्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, सामाजिकबंधु, नगरवासी एवं मित्रगण मौजूद रहे.
मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में आई तेजी
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लगातार प्रगति दर्ज की जा रही है. इस योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना आम नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ गई है.
जिले में अब तक कुल 8 हजार 416 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 3 हजार 727 लाभार्थियों ने वेंडर का चयन कर लिया है. वहीं 1 हजार 584 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूरी हो चुकी है, तथा 991 उपभोक्ताओं को सब्सिडी राशि का वितरण भी किया जा चुका है. फरवरी माह में योजना के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला. इस दौरान 721 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 433 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूर्ण की गई.
लाइन मेंटेनेंस की वजह से ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
राजनांदगांव। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा अधिसूचना विकास के अंतर्गत समपार फाटक क्रमांक 481 बोरतालाब दर्रेकसा खंड पर पुशिंग का कार्य एवं गर्डर लॉन्चिंग का कार्य समय- समय पर किया जा रहा है. पूर्व के दिनों में 13 और 14 फरवरी को अप लाइन में कार्य कराए जाने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था. अब तेरह और 14 मार्च को भी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिससे यात्रियों की फिर से परेशानियां बढ़ेंगी.
ज्ञात हो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा समय- समय पर विभिन्न रेल खण्डों में मेंटेनेंस का कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है. इसी के तहत मार्च के महीने में भी बोरतालब – दर्रेकसा क्षेत्र में कार्य कराया जाना है. जिसके कारण गाड़ी संख्या 68721 रायपुर डोंगरगढ़ मेमू 13, 14 मार्च को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़ गोंदिया मेमू 13, 14 मार्च को रद्द रहेगी . इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया रायपुर मेमू 14, 15 मार्च को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग गोंदिया मेमू 13 14 मार्च को रद्द रहेगी.
गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी गोंदिया मेमू 13, 14 मार्च को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 687 11 डोंगरगढ़ गोंदिया मेमू 13 और 14 मार्च को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी गोंदिया मेमू 13, 14 मार्च को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 13, 14 मार्च को रद्द रहेगी. कई ट्रेनों को समय से पहले भी विनियमित किया जाएगा.
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 1810 9 टाटा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 13 मार्च को दुर्ग बोरतालाब खंड के बीच विनियमित किया जाएगा. इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 18239 कोरबा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी को 13 मार्च को दुर्ग बोरतालाब खंड के बीच विनियमित किया जाएगा. बहरहाल समय-समय पर कराए जा रहे हैं मेंटेनेंस कर से जहां ट्रेनें में प्रभावित हो रही है.
सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार कर रहा मनमानी
डोंगरगढ़। ढारा – डोंगरगढ़ मार्ग पर करीब 5.5 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे बीटी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है. लगभग 14 किलोमीटर लंबे इस व्यस्त मार्ग पर ठेकेदार द्वारा मनमानी किए जाने का आरोप स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने लगाया है.
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण से पहले पुराने डामर की एस्किफिकेशन ( उखाड़ने) की प्रक्रिया सही ढंग से नहीं की जा रही, वहीं एस्टीमेट के अनुसार डामर की मोटाई भी नहीं रखी जा रही. दो लेयर में बनाई जा रही इस सड़क में कई जगह नियमों की अनदेखी की शिकायत सामने आई है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार निर्माण कार्य से जुड़े एस्टीमेट की प्रति विभाग से मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहा है.
सूत्रों के मुताबिक पिछले 15 दिनों से चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सड़क निर्माण कलकसा गांव तक पहुंच चुका है. बुधवार को कलकसा माइनर ब्रिज के आगे ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पुरानी डामर को एस्किफिकेशन किए बिना ही उसी पर पतली पहली लेयर बिछाने का मामला सामने आया, जिसे लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर लापरवाही ताया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस जर्जर सड़क पर पैचवर्क के नाम पर लगातार विभाग के द्वारा भ्रष्टाचार किया जाता रहा है. अब सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर नई सड़क बनाई जा रही है, लेकिन निर्माण कार्य में हो रही कथित मनमानी और विभाग की चुप्पी से पूरे काम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों ने लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई 11 को
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं अन्य सदस्यों द्वारा 11 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से प्रेरणा सभाकक्ष बालगृह परिसर राजनांदगांव जिले से प्राप्त महिलाओं के उत्पीडऩ से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी. प्रकरणों की सुनवाई में आवेदिका व अनावेदक को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान 5 बिल्डिंग महिला एवं बाल विकास कार्यालय दुर्ग में पर उपस्थित रहने कहा गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

