दुर्ग। खरसिया – परमारकसा रेलवे परियोजना के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के प्रभावित गांवों में आज प्रशासन द्वारा किसानों के खेतों का सर्वे कार्य किया जा रहा था. जहां शिकायतों का निराकरण के बाद ही सर्वे की मांग लेकर डटे किसानों को हिरासत में लेने पर क्षेत्र लोग भड़क उठे मामले की जानकारी मिलते जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर किसानो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उनके व प्रशासन की पहल के बाद मामला सुलझा अंतः संवाद और समन्वय से हिरासत में लिए गए किसानों की निःशर्त रिहाई की गई.

यह भी पढ़ें : CG Morning News: CM साय का दिल्ली दौरा… कांग्रेस करेगी CSEB कार्यालय का घेराव… नगरीय निकाय व पंचायत उपचुनाव की तैयारियां शुरू… ट्रिपल आईटी में 553 छात्रों को मिलेगी डिग्री… कृषि मंत्री संभागवार करेंगे विभागीय समीक्षा…

खरसिया – परमारकसा रेलवे परियोजना के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के प्रभावित गांवों में किसानों के खेतों का सर्वे के दौरान प्रशासनिक टीम साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि सर्वे कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. सर्वे के दौरान प्रभावित किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रशासन और मीडिया के समक्ष रख रहे थे. किसानों ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी 10 सूत्रीय मांगों, विशेषकर भूमि के बदले चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर प्रयासरत हैं. और इस संबंध में स्पष्ट एवं सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा रखते हैं.

इसी दौरान इन किसानों को हिरासत में ले लिया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर तत्काल सक्रिय हुए और कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रभावित किसानों के साथ उतई पुलिस थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

इसके पश्चात ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की मांगों, उनकी भावनाओं एवं उत्पन्न परिस्थिति को गंभीरता से रखते हुए समाधान हेतु सकारात्मक हस्तक्षेप का आग्रह किया मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं प्रशासन के बीच स्थापित सार्थक संवाद, आपसी समन्वय एवं सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप सभी किसानों को निःशर्त रिहा कर दिया गया. इस निर्णय के बाद क्षेत्र में शांति का माहौल स्थापित हुआ और स्थिति सामान्य हो पाई. रिहा किए गए किसानों में अमित कुमार साहू (ग्राम पुरई), गोपेश्वर साहू (ग्राम पाऊवारा), धनऊ कोसरे (ग्राम पुरई) एवं पुनाराम देवांगन (ग्राम पुरई) शामिल हैं.

वीडियो कॉल से अधिकारियों की मौजूदगी कन्फर्म होने के बाद ही खुला डिजिटल लॉक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र वितरण व्यवस्था में अमूल चूल परिवर्तन कर दिया गया है. दरअसल बारहवीं हिंदी के प्रश्न पत्र के लीक होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रश्न पत्र वितरण की एक नई तरह की व्यवस्था बनाई गई है.

नई व्यवस्थआ के तहत बोर्ड द्वारा सोमवार को जिस वाहन से बारहवीं हिंदी के प्रश्न पत्र के पैकेट भेजे. उस वाहन में जीपीएस लॉक सिस्टम लगाया गया था. यह लॉक तभी खुल पाया जब पहले से निर्धारित अधिकारियों की मौजूदगी वीडियो कॉल के माध्यम से देखी गई. अधिकारियों की मौजूदगी कंफर्म होने के बाद ही रायपुर से यह डिजिटल लॉक खुला.

हिंदी पेपर को स्थगित किए जाने के बाद दोबारा 10 अप्रैल को यह पेपर होगा. बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र का वितरण समन्वय संस्था को किया गया है. सुरक्षा के घेरे में जैसे ही प्रश्न पत्र से भरा वाहन संस्था में पहुंचा, तो कलेक्टर द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, समन्वयक केंद्र के प्राचार्य मनजीत सिंह राजपूत तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल के पार्टी ऑफिसर वहां मौजूद थे.

इन अधिकारियों की मौजूदगी को रायपुर में बैठे बोर्ड के अधिकारियों ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कंफर्म किया. उसके बाद ही डिजिटल लॉक ऑटोमेटिक खुला. इस दौरान परीक्षा प्रभारी एवं सहायक संचालक सीमा नायक, प्राचार्य राजेश हरमुख, एबीईओ प्रदीप महिलांगे तथा परीक्षा कक्ष प्रभारी नवनीत राम मौजूद थे.

लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार

भिलाईनगर। 6 माह में रकम दोगुना करने एवं लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है.

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत धोखाधड़ी के दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया. आरोपी लक्ष्मी टाण्डी (30 वर्ष) निवासी रायपुर नाका ने प्रार्थी सारपल्ली भास्कर को 6 माह में रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लगभग 3 लाख रुपये नगद एवं 7 लाख रुपये विभिन्न खातों में ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाकर धोखाधड़ी की.

इसी प्रकार आरोपी ने प्रार्थी कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का झांसा देकर 10,000 रुपए ऑनलाइन एवं 50,000 रुपए नगद प्राप्त कर धोखाधड़ी की. उक्त प्रकरणों में थाना पद्मनाभपुर में धारा 318 ( 4 ) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया.

आवासीय विद्यालय में निःशुल्क अध्ययन के लिए आवेदन 23 तक

दुर्ग। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने इस योजना अंतर्गत विद्यार्थी को कक्षा 6वीं से 12वीं तक छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में अध्ययन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

समस्त प्रस्ताव रूचि की अभिव्यक्ति के प्रारूप में कलेक्ट्रेट जिला दुर्ग, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय (कमरा नं. 25) में जमा करना होगा. सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रस्ताव को जिला कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल अपरान्ह 5 बजे तक योजना अंतर्गत संस्थाओं के लिए मापदण्ड एवं विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट से अवलोकन कर प्राप्त कर सकते हैं.

रामनगर मुक्तिधाम में तीन दिन से लकड़ी खत्म

भिलाईनगर। रामनगर मुक्तिधाम में विगत तीन दिनों से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोग लकड़ी को लेकर परेशान हो रहे हैं. परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी खरीदनी पड़ रही है. अधिकारियों की लापरवाही के चलते नया टेंडर होने में विलंब हुआ. इसके चलते रामनगर मुक्तिधाम में लकड़ी नहीं आ पाई. 30 मार्च को लकड़ी खरीदी का टेंडर खत्म होने के चलते लकड़ी आने में विलंब हो रहा है. जब अधिकारियों को मालूम है टेंडर प्रक्रिया समाप्त हो रही है तो इस प्रक्रिया को दिसंबर में पूरा कर लिया जाना था. समय पर नया टेंडर होने से लोगों को लकड़ी के लिए भटकना नहीं पड़ता. स्थिति यह हो गई है कि लकड़ी नहीं होने से परिजन, मृत व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए भटक रहे हैं. ऐसे में बीपीएल परिवार को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है.

अफीम प्रकरण में आरोपी का जमानत आवेदन खारिज

दुर्ग। अफीम की अवैध खेती करने के मामले ग्राम समोदा चौकी जेवरा सिरसा में जेल निहित एक आरोपी सुखाराम विश्नोई की जमानत के लिए प्रस्तुत आवेदन पर तर्क सुनने के बाद सत्र न्यायालय ने जमानत आवेदन को निरस्त कर दिया है.

जमानत के लिए आवेदन में आरोपी के पौत्र प्रवीण कुमार द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया है. आवेदन में यह भी कहा गया है कि उसे झूठा फंसाया गया है. उसके द्वारा कोई अपराध कारित नहीं किया गया है. पुलिस द्वारा आरोपी से 670 ग्राम अफीम का सूखा फल डोडा बरामद कर जब्त करना बताया गया है, किंतु आरोपी से मादक पदार्थ जब्त नहीं किया गया है.

जमानत आवेदन का विरोध करते हुए विशेष लोक अभियोजक सूरज शर्मा ने न्यायालय को बताया कि आरोपी एवं अन्य से प्रकरण में कुल 62424.4 किग्रा मादक पदार्थ अफीम का पौधा जब्त कर बरामद किया गया है, जो व्यावसायिक मात्रा में है. आरोपी का भी उक्त अपराध में महत्वपूर्ण भूमिका होने के संबंध में केस डायरी में पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है. जमानत का लाभ दिये जाने से आरोपी द्वारा विवेचना को प्रभावित कर सकता हैं. प्रस्तुत जमानत आवेदन को निरस्त करने का अनुरोध किया गया था.

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने रमेश शर्मा

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ के हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश शर्मा ने अध्यक्ष एवं सचिव के पद पर पांच बार से लगातार सचिव पद पर रह चुके रविशंकर सिंह ने शानदार जीत हासिल की है. रमेश शर्मा एवं रविशंकर सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी से हर राउंड में बढ़त हासिल करते रहे हैं.

जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस चुनाव में कई पदों पर कड़े मुकाबले हुए, वहीं कुछ उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. सबसे चर्चित परिणाम सचिव पद का रहा जहां अधिवक्ता रविशंकर सिंह ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय चौधरी को 170 से अधिक मतों से पराजित कर शानदार रिकॉर्ड कायम किया.

अध्यक्ष पद पर भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. अष्टकोणीय मुकाबले में अधिवक्ता रमेश शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष नीता जैन को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. अन्य प्रमुख पदों पर भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत दर्ज की है.

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रशांत कुमार जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पूजा मोंगरी, सचिव रविशंकर सिंह, सह सचिव राकेश यदु, सह सचिव (महिला) कुमारी संध्या, कोषाध्यक्ष साकेत आर. मिश्रा, ग्रंथालय सचिव ज्ञानप्रकाश तिवारी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रविशंकर मानिकपुरी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला) कु. दशोदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और संगठन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

वाहनों में घूमकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा, तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाईनगर। चार पहिया दोपहिया में घूम-घूमकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल, क्रेटा कार एवं स्कूटी जब्त किया है.

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 5 अप्रैल को थाना जामुल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (जुआ) खेल रहे हैं. सूचना पर थाना जामुल एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने दबिश देकर डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28 वर्ष) निवासी मठपारा, जामुल, कुलेश्वर पटेल (28 वर्ष) निवासी खेदामारा, जामुल और दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23 वर्ष) निवासी गणेश नगर, जामुल को ऑनलाइन क्रिकेट प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया.

आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलकर क्रेटा कार एवं स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालन किया जा रहा था. इस मामले में धारा 5, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. आरोपियों के कब्जे से जब्त मोबाइल के परीक्षण पर लगभग 2,50,000 से 3,00,000 तक का ऑनलाइन लेनदेन पाया गया.

शहर में 39 रुपए फीट तक महंगा हो गया संपत्तिकर

राजनांदगांव। अब नगर निगम की संपत्तियां महंगी हो गई है. नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल रहा है. जिसके अनुसार शहर के वार्डो से बढ़े हुए दर पर मूल्यांकन किया जा में एक रूपए से लेकर अधिकतम 39 रुपए फीट तक संपत्तिकर बढ़ा दिया गया है. यही नही पहले जहां छह हजार फीट में टैक्स नही लगता था, लेकिन अब इसे समाप्त कर सभी करदाताओं को टैक्स के दायरे में रखा गया है. जिससे साफ है कि, अब गरीब तबको को भी संपत्तिकर की मार पड़ेगी.

कुछ वार्ड में रेट कम किए गए है. जिसमें वार्ड तीन को 21 से बीस रूपए फीट किया गया है. इसी तरह वार्ड आठ में 21 से 20 रूपए, 11 में 21 से 20 रूपए, वार्ड 31 और 33 में कम किया गया है. उल्लेखनीय है कि विगत बीस नंवबर को भाजपा की सरकार द्वारा कलेक्टर गाइडलाइन में इजाफा किया गया है. इस भारी भरकम इजाफे के विरोध के बाद भी राशि लागू हो चुकी है. इसी आधार पर अब नगरनिगम में स्थिति संपत्तियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है.

नगरनिगम में ऐसे चालीस हजार से अधिक करदाता है. जो हर साल नगरनिगम को टैक्स का भुगतान करते है. अब ऐसे लोगों की संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. अफसरों ने बताया कि, एक अप्रैल 2026-27 से नए दर लागू हो गया है.

बहरहाल पिछले साल के टैक्स की अदायगी के लिए करदाताओं को अप्रैल माह तक की मोहलत दी गई है. दस साल बाद बढ़ा टैक्स कांग्रेस की सरकार के दौरान वर्ष 2019 से कलेक्टर दर नही बढ़ाया गया था. वही इसमें तीस फीसदी छूट भी दी जा रही थी. जबकि भाजपा की सरकार आने के बाद विगत बीस नवंबर को कलेक्टर दर में बढ़ोत्तरी कर दिया गया. जिसके अनुसार ही रजिस्ट्री के लिए स्टांप का भुगतान करना पड़ रहा है. इसी आधार पर अब कलेक्टर दर नगरनिगम की संपत्तियों में भी लागू होगी, जिससे शहर में आवासीय मकानों के टैक्स में बढ़ोत्तरी हो गई है. इसमें आवासीय मकान के तुलना में खाली प्लाट में 0.4 फीट कम टैक्स लागू होगा.

मानव मंदिर, कामठी लाइन शीतला वार्ड सबसे ज्यादा महंगा

जानकारी के अनुसार, निगम के लागू टैक्स के बाद शहर का मानव मंदिर जयस्तंभ चौक, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग, वार्ड 15 बलराम दास वार्ड, वार्ड 24 शीतला माता वार्ड, वार्ड 25 सूर्यमखी देवी वार्ड में करों में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है. यहां 26 से 39 रूपए तक रेट बढ़ गया है. वहीं ग्रामीण वार्ड मोतीपुर, रामनगर, स्टेशनपारा, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, गौरीनगर, संजय नगर, कन्हारपुरी में कर घटाए गए गए हैं.

निगम की 8 की सामान्य सभा एवं 9 की बजट बैठक स्थगित

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा 8 अप्रैल को एवं बजट बैठक 9 अप्रैल 2026 को आहुत की गई थी है. उक्त दोनो बैठक अपरिहार्य कारणो से स्थागित की गयी है. अब सामान्य सभा की बैठक 21 अप्रैल दिन मंगलवार को एवं बजट की बैठक 22 अप्रैल 2026 बुधवार को आहुत की गयी है.

बैठक के संबंध में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि 8 अप्रैल को 7 विषयो की स्वीकृति के लिए आहुत सामान्य सभा की बैठक अपरिहार्य कारणो से स्थगित किया गया है. उक्त बैठक अब संशोधित तिथि 21 अपैरल 2026 दिन मंगलवार को निर्धारित समय 11 बजे से टाउन हॉल में आहुत की जावेगी.

बैठक में पूर्व निर्धारित 7 विषयो पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा. अध्यक्ष वर्मा ने जानकारी दी कि इसी प्रकार बजट की बैठक 9 अपैरल के स्थान पर 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को निर्धारित समय 12:00 बजे से आहुत की गयी है. महापौर मधुसूदन यादव द्वारा इस कार्यकाल का द्वितीय बजट प्रस्तुत किया जावेगा.

बैठक में पुनरीक्षित आय-व्यय वर्ष 2025-26 एवं प्रस्तावित आय-व्यय (बजट) वित्तीय वर्ष 2026-27 की स्वीकृति हेतु चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा. उन्होंने बैठक में महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदों, पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व उपस्थिति की अपील की है.

प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जाएगा एचपीवी वैक्सीन

राजनांदगांव। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है. इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक केन्द्रों में भी एचपीवी टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया गया है. जिले में अब तक कुल 64 हितग्राहियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया है.

यह टीका एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए काफी प्रभावशील है. देश में 14 वर्ष की लड़कियों, जिन्होंने अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है, ऐसे सभी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय है. वैक्सीन के किसी भी प्रकार का कोई दुष्परिणाम नहीं है.

वैक्सीन हेतु चिकित्सकों की निगरानी पर केवल 30 मिनट बैठना होता है. हितग्राही युवीन के माध्यम से भी कर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सकते हैं. इसके साथ ही आधार कार्ड के साथ जिला चिकित्सालय में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन करा सकते है. उन्होंने सभी अभिभावक अपने बच्चों को जिला चिकित्सालय में कार्य दिवस पर उपस्थित होकर निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगवाने की अपील की है.

जिले में इस वर्ष 10 लाख पुस्तक वितरण का रखा गया है लक्ष्य

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में भी पहली से दसवीं तक के बच्चों को निशुल्क पुस्तक की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का प्रावधान है. जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष 10 लाख से अधिक निशुल्क पुस्तक का वितरण कराया जाएगा.

छत्तीसगढ़ पाठ पुस्तक निगम के माध्यम से समस्त संकुल केंद्रों में पुस्तक व्यवस्थापन का कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है. शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही बच्चों को निशुल्क पुस्तक की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी. इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग द्वारा बुक बैंक योजना की भी शुरुआत कर दी गई है. विभिन्न पुस्तक संस्था में जमा कराई कक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों से पुरानी जाएंगी. इसकी भी व्यवस्था कर दी गई है.

ज्ञात हो कि राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले चार विकासखंडों में अधिक से अधिक प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शालाओं के साथ-साथ हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन सुनिश्चित कराया जा को निशुल्क पुस्तकों की रहा है. प्रतिवर्ष पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों व्यवस्था सुनिश्चित छत्तीसगढ़ कराई जाती है. पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क पुस्तकों की व्यवस्था संकुल केंद्रों में सुनिश्चित की जा रही है. यहां से संबंधित शालाओं को पुस्तकों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी.

शिक्षा शत्रु शुरू हो जाने के साथ ही शासकीय शालाओं में अध्ययन करने वाले पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराई जाएंगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम डिपो कार्यालय राजनांदगांव द्वारा जिले के समस्त संकुल केंद्रों में पुस्तकों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है.