भिलाईनगर। भिलाई में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने और सुरक्षित यातायात के लिए लेफ्ट टर्न फ्री प्रणाली और ग्रेड सेपरेटर बनाने की दिशा में काम चल रहा है. भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सूर्या मॉल चौक नेहरू नगर, सुपेला चौक एवं नेहरू नगर चौक को लेफ्ट फ्री चौक बनाने की तैयारी की जा रही है. ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करने के लिए लेफ्ट टर्न फ्री प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : सीएम साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल.. अवकाश के बाद आज से फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्रवाई.. राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन…

सर्वाधिक व्यस्ततम सड़क पर लेफ्ट टर्न फ्री का उपयोग भिलाई निगम क्षेत्र में हो रहा है. नेशनल हाईवे रोड को भी लेफ्ट टर्न फ्री बनाने सुपेला घड़ी चौक को चिन्हाकित किया गया है.

भिलाई के ब्लैक स्पॉट दुर्घटना संभावित चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लेफ्ट टर्न और राइट टर्न की मार्किंग की जा रही है, ताकि वाहन चालकों को टर्न लेने में आसानी हो . भिलाई में लेफ्ट चौक बनाने नेहरू नगर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त निर्माण जैसे नेहरू नगर चौक से अग्रसेन चौक तक का विस्तार का सुझाव दिया गया है.

लेफ्ट फ्री योजना के तहत नियम का उल्लंघन और जुर्माना से बचा जायेगा . यदि आप बाईं ओर मुड़ने के लिए बनी इस खाली लेन में वाहन खड़ा करते हैं, तो यह नियम का उल्लंघन माना जाता है और जुर्माना भरना पड़ सकता है. अब स्पेस ज्यादा मिलने से बाई और रुकने की जरूरत नहीं रहेगी. आप अपनी लेन से बाई और से चले जाएंगे.

अधिवक्ता संघ चुनाव में आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अंतिम मतदाता सूची की तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 9 मार्च सोमवार कर दी गई है. 9 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा नए सदस्यों को नई सदस्यता क्रमांक प्रदान किए जाने के समय सदस्यता क्रमांक 3101 से नई सदस्यता पंजी रजिस्टर नए सदस्यों को प्रदान किया जाना था, परंतु त्रुटि करते हुए नए सदस्यों को सदस्यता क्रमांक 4000 का अंक डालते हुए सदस्यता क्रमांक पंजीबद्ध किया गया है. इसके तहत क्रमांक 4000 से 4192 सदस्यता क्रमांक दिया गया एवं उनके अनुसार ही संघ की ओर से परिचय पत्र भी जारी किया गया है जबकि अधिवक्ता संघ का वास्तविक सदस्यता क्रमांक 3101 से प्रदान करते हुए 3292 तक के सदस्य पंजीबद्ध होना था.

चुनाव समिति द्वारा जांच किए जाने पर त्रुटि को संघ द्वारा स्वीकार किया गया. 6 मार्च को समस्त चुनाव अधिकारी की बैठक में इस विषय को रखा गया और इस पर विचार किया गया है. मतदाता सूची में 26 फरवरी तक पात्र मतदाता सदस्यों के नाम छूटने के कारण एवं सदस्य की सदस्यता क्रमांक में गलती होने के कारण सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 मार्च को किया जाएगा.

28 मार्च शनिवार को अधिवक्ता संघ के बार रूम नंबर 4 के पीछे खाली मैदान में मतदान किया जाएगा. 29 मार्च एवं 30 मार्च को गणना सुबह 9 बजे से प्रारंभ की जाएगी. मतगणना के पश्चात घोषणा एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा.

सीएसवीटीयू ने फार्मेसी में 8 फैकल्टी नियुक्तियों को दी मंजूरी

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने दुर्ग जिले स्थित फार्मेसी कॉलेज के लिए चयनित 8 फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है. विश्वविद्यालय ने गठित चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर 26 फरवरी को

आयोजित साक्षात्कार के बाद यह मंजूरी दी गई है. सभी नियुक्तियां फार्मेसी विषय के अंतर्गत की गई है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति संस्थान में ज्वाइनिंग की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी और ज्वाइनिंग के बाद उसकी सूचना तथा ज्वाइनिंग लेटर की प्रति विश्वविद्यालय को भेजना अनिवार्य होगा. इसके बाद ही संबंधित शिक्षकों के नाम विश्वविद्यालय की सीनियारिटी सूची में शामिल किए जाएंगे.

सीएसवीटीयू ने खोला परीक्षा फार्म का पोर्टल, आज आखिरी तारीख

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर 2025 परीक्षा सत्र के तहत एम. फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर (पीसीआई स्कीम) के छात्रों के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय के पोर्टल पर परीक्षा फार्म 9 मार्च तक बिना लेट फीस के भरे जा सकेंगे. इस परीक्षा में नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार के छात्र शामिल हो सकेंगे. परीक्षा फार्म केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे.

विद्यार्थियों के नाम संबंधित संस्थानों के पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिनकी जांच करना संस्थानों की जिम्मेदारी होगी ताकि कोई पात्र छात्र छूट न जाए. यदि किसी अयोग्य छात्र का नाम सूची में दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत विश्वविद्यालय को डिजिवर्सिटी पोर्टल पर टिकट जनरेट कर देनी होगी. परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्रों के लिए एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य है.

जिन विद्यार्थियों की एबीसी आईडी नहीं बनी होगी, उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते परीक्षा फार्म भर लें, जिससे किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या विलंब शुल्क से बचा जा सके. जबकि परीक्षा फॉर्म की अंतिम स्वीकृति की तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है.

रिसाली निगम ने राजस्व वसूली तेज करने टैक्स काउंटर खोला

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम रिसाली दा टैक्स वसूली का लक्ष्य द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने मार्च में राजस्व वसूली को तेज करते हुए टैक्स काउंटर खोले गए हैं. निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना कर जमा कर सकें.

निगम के अधिकारियों ने बताया कि करदाता चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स बिना किसी अधिभार या जुर्माने के 31 मार्च से पहले जमा कर सकते हैं. इसके लिए निगम के टैक्स कलेक्टर भी वार्डों में घर-घर पहुंचकर कर वसूली के लिए दस्तक दे रहे हैं, और नागरिकों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर, जलकर 31 मार्च से पहले जमा करने की अपील की गई है. समय पर कर जमा करने से नागरिकों को अतिरिक्त अधिभार और जुर्माने से बचने का लाभ मिलेगा. जिन करदाताओं ने अभी तक अपना पुराना संपत्तिकर जमा नहीं किया है, वे भी 31 मार्च से पहले भुगतान कर अधिभार से बच सकते हैं. करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है. इसके लिए निगम द्वारा लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने करों का भुगतान कर सकते हैं.

निगम प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भी टंकी कार्यालय में संपत्तिकर काउंटर सुबह खुले रहेंगे. करदाता अवकाश के दिनों में भी अपने करों का भुगतान कर सकते हैं.

31 मार्च से पहले बकाया टैक्स जमा कर दें

नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 31 मार्च 2026 से पहले अपने बकाया करों का भुगतान कर दें, जिससे उन्हें अतिरिक्त अधिभार बचने का लाभ मिलेगा और नगर निगम से को भी विकास कार्यों के लिए राजस्व प्राप्त होगा. निगम ने कहा कि करदाता अपनी सुविधा अनुसार आपके घर, दुकानों में टैक्स कलेक्टर पहुंच रहे हैं, उनके पास भी टैक्स की राशि जमा कर सकते है, वे निगम के अधिकृत कर्मचारी हैं, उनके ऊपर भी विश्वास कर राशि जमा कर अतिरिक्त अधिभार से बचा जा सकता है.

शराब पीने के पैसे नहीं देने पर महिलाओं ने की युवक की पिटाई

राजनांदगांव। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो महिला आरोपियों को डोंगरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. आज उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें महिला जेल दुर्ग भेज दिया गया.

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम ने बताया कि 4 मार्च को पोस्ट आफिस चौक, राजनांदगांव निवासी प्रार्थी संजय मंडावी पिता श्याम साय मंडावी (30 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि 3 मार्च की रात्रि लगभग 12 बजे आरोपी आनंद बिहारी, सिमरन खान तथा विशाखा गोड़ ने उससे और उसके परिजन से शराब पीने के लिए पैसा मांगे. पैसा नहीं देने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर डंडा, फायबर के बेंत से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से चोट पहुचाई गई. उन्हें इलाज हेतु पेण्ड्री स्थित अस्पताल में भर्ती होना बताया.

रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 351 (3), 109 (1), 119 (1), 3 ( 5 ) बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस की टीम ने मुखबीर का सूचना पर आरोपी फिरोजा उर्फ सिमरन पिता अब्दुल कादिर (26 वर्ष) और विशाखा ठाकुर पिता छोटू ठाकुर (21 वर्ष) को डोंगरगढ़ में घेराबंदी कर पकड़े.

पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया. दोनों आरोपी महिलाओं के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, फायबर का बेंत को जप्त कर मामले में दोनों आरोपियों विधिवत गिरफ्तार कर 7 मार्च को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें महिला जेल दुर्ग में दाखिल किया गया. आरोपियान घटना बाद फरार हो गये थे. घटना के मुख्य आरोपियां फिरोजा उर्फ सिमरन खान आदतन आपराधिक प्रवृति की महिला है, इसके खिलाफ पूर्व में मारपीट व एनडीपीएस एक्ट जैसे मामले दर्ज कर चालान किया गया है. प्रकरण में एक आरोपी घटना के बाद फरार है, जिसकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है.

10 मार्च को होगा सामूहिक विवाह

राजनांदगांव। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड मोहला में गोंड समाज केंद्र सुवरबोड़ की ओर से 10 मार्च को 360 परगना व 14 गढ़ के मालिक, पूर्व जमींदार स्व. कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज की पुण्यतिथि पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

इस दिवस को यादगार बनाने के विवाह लिए समाज द्वारा आदर्श सामूहिक का आयोजन भी किया गया है, जिसमें गोंड समाज के 4 जोड़े सामाजिक रीति-रिवाज और नीति-नियमों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधेंगे. कार्यक्रम के मुख्य विधायक इंद्रशाह मंडावी रहेंगे. कार्यक्रम अतिथि के रूप में मोहला मानपुर के की अध्यक्षता गोंड समाज केंद्र अध्यक्ष पुरन सिंह कुमेटी करेंगे. विशिष्ट अतिथियों में पनाबरस राज जमींदार लक्ष्मेंद्र शाह मंडावी, पूर्व विधायक संजीव शाह कुंजाम आदि उपस्थित रहेंगे.