हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में माहे रमजान में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आत्महत्या के लिए युवक ने खुद को जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आत्महत्या के लिए खुद को बताया जिम्मेदार
दरअसल घटना सम्राट नगर की है। रमजान में सुबह उठकर फरहान ने रोजा रखा फिर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक फरहान ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है। उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। मृतक ने लिखा- जिस जिस से कर्ज लिया वो मुझे माफ कर देना।
मेरी जिंदगी कुछ सही नहीं चल रहा
बताया जाता है कि फरहान का 5 महीने पहले सगाई हुई थी। मृतक ने मंगेतर को लिखा- सारी जिंदगी के साथ निभाना चाहता था लेकिन मेरी जिंदगी कुछ सही नहीं चल रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। खजराना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

