पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार के दौरान मशहूर गायिका बानी संधू और कई लोगों के साथ चोरी की घटना हुई है। बड़ी बात यह है कि सभी के मोबाइल चोरी हुए हैं। जहां एक तरफ फैंस और परिजन दुख में डूबे थे वहीं एक गिरोह चोरी में लगा हुआ था। जानकारी के अनुसार, राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार के दौरान बानी संधू का फोन चोरी हो गया। बानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस घटना की जानकारी साझा की है।
दरअसल, इससे पहले खबर आई थी कि राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार के दौरान लगभग 150 फोन चोरी हो गए, जिसके बाद एक प्रशंसक ने बानी संधू से पूछा, हमने खबरों में देखा कि राजवीर के अंतिम संस्कार के दौरान आपका फोन चोरी हो गया, क्या यह सच है? कृपया मुझे बताएं।

बानी संधू ने इस टिप्पणी का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, हां, यह सच है। मुझे लगा कि हमारा फोन चोरी हो गया है, इसलिए मैंने ऐसे मौकों पर कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि और भी कईयों के फोन चोरी हो गए हैं। कुछ लोगों की मानसिकता बहुत ही गिर गई है, कम से कम आप लोग सोचो तो सही कि जा कहां रहे हो।
- OMG : युवक ने अपने गले में डाला सांप, फिर सिर को मूंह में डाला, वीडियो वायरल …
- जनसंवाद से जन ही गायब! मंत्री दीपक प्रकाश ने खाली पड़ी कुर्सियों को किया संबोधित
- लंबे समय से स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं होने हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
- Kalashtami 2026 : डर, तनाव और शत्रु बाधा से घिरे हैं आप, तो बेहद प्रभावी है कालाष्टमी का व्रत …
- US-Iran में सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में जश्न, शिया समुदाय ने कहा- ‘यह मौका ईद से कम नहीं’
