शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में किराए के छोटे से विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। दो युवकों ने इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-ऑटो) चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में इस्तेमाल किया गया बर्फ तोड़ने वाला नुकीला औजार (आइस ब्रेकर) चालक के सीने में गहराई तक धंस गया। पीड़ित चालक को गंभीर हालत में एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी में इलाज कर रही है।
READ MORE: हुरावली प्रोजेक्ट से ग्वालियर निगम बनेगा अमीर! 506 फ्लैट, 240 दुकान, 54 शोरूम की योजना को मंजूरी, 481 करोड़ का प्रॉफिट
जानकारी के अनुसार, ई-ऑटो चालक ने यात्रा पूरी होने पर दो युवकों से किराया मांगा। इससे भड़के युवकों ने पहले गाली-गलौज शुरू की। विवाद बढ़ने पर दोनों ने चालक पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मामला हाथापाई से आगे बढ़ा और एक युवक ने बर्फ तोड़ने वाले हथियार से चालक के सीने में जोरदार वार किया। हथियार सीने में फंस गया, जिससे चालक बुरी तरह घायल हो गया।
READ MORE: सर्विस पिस्टल के साथ युवती की फोटो वायरल: पुलिस विभाग में हड़कंप, विभागीय जांच शुरू
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पिपलानी थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ई-ऑटो चालकों के संगठनों ने भी ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

