सोनीपत। खरखौदा के दिल्ली चौक स्थित जवाहरलाल हार्डवेयर स्टोर में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी यह आग देखते ही देखते विकराल रूप ले गई और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
दुकान में रखे पेंट और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही समय में लपटों ने पूरे प्रतिष्ठान को घेर लिया, जिससे अंदर रखा हार्डवेयर का सामान जलकर राख हो गया।
भरभराकर गिर पड़ी दुकान की छत
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी चपेट में आकर दुकान की छत का एक हिस्सा भी भरभराकर गिर गया। दुकानदार संजीव उर्फ कालू ब्रेजा के अनुसार, इस हादसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बाकी दुकानदारों ने एहतियातन सामान बाहर निकाला
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
घटना के दौरान आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर उन्होंने अपनी दुकानों से सामान बाहर निकाल लिया, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाला जा सका। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

