गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, और इस मौसम में ऐसी चीजे खाना बहुत अच्छा लगता है जो बॉडी को ठंडा रखता है और शरीर को हाइड्रेट भी रखता हैजेड और इन दिनों बाज़ार में लंबी लंबी ताजी हरी ककड़ी बहुत मिल रही है. जिसमें नमक मिर्च लगा के खाओ तो मजा ही आ जाता है. गर्मी के मौसम में ककड़ी खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें पानी, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको लू और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. आइए जानते हैं. गर्मी में ककड़ी खाने के मुख्य फायदे.

शरीर को हाइड्रेट रखता है ककड़ी में लगभग 90–95% पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप तरोताजा महसूस करते हैं.
लू से बचाव करता है तेज धूप और गर्म हवाओं के असर को कम करने में ककड़ी मदद करती है और शरीर को अंदर से ठंडा रखती है.
पाचन तंत्र को सुधारता है इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है.
वजन कम करने में सहायक ककड़ी में कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए एक बेहतरीन स्नैक है.
त्वचा को हेल्दी बनाता है ककड़ी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को ठंडक और नमी देते हैं, जिससे स्किन ग्लो करती है.
शरीर को डिटॉक्स करता है यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और अंदर से साफ रखता है.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मददगार इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होता है.
इस तरह से खायें
ककड़ी को सलाद, रायता या जूस के रूप में रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें, खासकर दोपहर के समय—इससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी और शरीर फिट रहेगा.

