पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की है. इस कार्रवाई के तहत दो अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाली गई है, जिनमें एक ठिकाना राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का आवास बताया जा रहा है, जबकि दूसरा स्थान प्रसन्न कुमार रॉय का कार्यालय है, जो फिलहाल जेल में बंद हैं.
ईडी ने कोलकाता में दो अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाली है. इनमें से एक ठिकाना राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का आवास बताया जा रहा है, जबकि दूसरा स्थान प्रसन्न कुमार रॉय का कार्यालय है, जो फिलहाल जेल में बंद हैं.
जानकारी के अनुसार, पार्थ चटर्जी को इससे पहले भी जांच में शामिल होने के लिए कई बार समन जारी किए गए थे. ईडी ने उन्हें SSC घोटाले से जुड़े मामले में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तीन बार बुलाया था, लेकिन वह एक बार भी हाजिर नहीं हुए. इसी के बाद एजेंसी ने अब सख्त रुख अपनाते हुए छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है.
ईडी के मुताबिक, पार्थ चटर्जी कई भर्ती घोटालों में जांच के दायरे में हैं. इनमें प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाला, एसएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती, एसएससी ग्रुप सी और डी स्टाफ भर्ती जैसे मामले शामिल हैं. इन मामलों में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और पैसों के लेन-देन की जांच की जा रही है.
ताजा छापेमारी को जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि ईडी अब इस पूरे मामले में और तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही नए खुलासे सामने आ सकते हैं. फिलहाल एजेंसी की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई छापेमारी में मिले सबूतों के आधार पर तय की जाएगी.
ED की टीम दोनों जगहों पर कागजातों और सबूतों की तलाश में जुटी हुई है. ईडी को यह उम्मीद है कि इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते है. जानकारी के मुताबिक, यह रेड टीचर भर्ती से जुड़े कथित घोटालों की जांच के सिलसिले में की जा रही है. आपको याद दिल दे कि पार्थ चटर्जी को जुलाई 2022 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया गया था. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें फरवरी-मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

