जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार स्कूली बच्चों के साथ चर्चा की। उन्होंने बच्चों की बेहतर शिक्षा पर जोर देते हुए बोला कि इसके लिए कई बेहतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्थापित स्कूल ऑफ एमिनेंस विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत मंच के रूप में उभर रहे हैं, जो उनके भविष्य को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके सपनों को साकार करने के लिए नए अवसर दे रहा हैं।
आदमपुर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में छात्रों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी और समाज में मौजूद असमानताओं को खत्म करने का सबसे प्रभावी साधन शिक्षा ही है। मुख्यमंत्री राज्य भर में स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना की गई है। ये हाई-टेक स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक संसाधनों का फायदा मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संस्थान विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
- 12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप
- CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
- धरने पर बैठे विधायक: 1400 हेक्टेयर वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का किया विरोध, कहा- ग्रामीणों की बिना सुनवाई प्लांट लगाना गलत
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी को कोई शक है तो…नकली नोटों को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो ने ऐसा क्या कहा
- नवादा: पड़ोसी के घर खेलने गए बच्चे के हाथ में फटा बम, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी
