जालंधर। इटली में बीती पांच अक्टूबर को कार की ट्रक के साथ टक्कर में पंजाब के चार युवाओं की मौत हो गई थी। इससे पंजाब में शोक की लहर है, इसमें से तीन जालंधर के रहने वाले थे। दुर्घटना में हुई इस मौत की खबर ने मृतकों के परिजनों को झंझोर कर रख दिया है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मरने वाले युवाओं के शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से संपर्क किया है।
मृतकों की पहचान हरविंदर सिंह निवासी गांव घोड़ेवाही, सुरजीत सिंह निवासी गांव मेदा शाहकोट, मनोज कुमार निवासी आदमपुर और जसकरण सिंह निवासी जिला रोपड़ है। हरविंदर सिंह और सुरजीत सिंह के स्वजन ने संत सीचेवाल के कार्यालय से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है। कमाने खाने गए थे युवक जानकारी के अनुसार युवकों ने विदेश का रुख कमाने के लिए किया था लेकिन अब परिवारवालों को पालने के लिए उनका चिराग नहीं बचा। गांव घोड़ेवाही के हरविंदर सिंह को परिवार ने साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज लेकर विदेश भेजा था, ताकि परिवार की गरीबी दूर की जा सके।

उसके पिता को कैंसर की बीमारी है, जिसके कारण वह काम नहीं कर पाते हैं। हरविंदर ही एक कमाने वाला था लेकिन अब वह भी नहीं रहा। सीमित आय के कारण सुरजीत पहले दुबई में भी काम कर चुका था, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। इसलिए उसने करीब नौ महीने पहले इटली का रुख किया था।
- 20 जनहानि, 12 घायल और 33 पशुहानि… बेमौसम बारिश से भारी नुकसान, सीएम के निर्देश पर मुआवजे का वितरण शुरू
- महाकाल मंदिर में सितारों का जमावड़ा: भस्म आरती में शामिल हुए टीवी सीरियल-फिल्म अभिनेत्री और पूर्व क्रिकेटर, दर्शन कर लिया आशीर्वाद
- बिहार के स्वास्थ्य सिस्टम में आने वाला है बड़ा बदलाव, सीएम नीतीश आज खोलेंगे नियुक्तियों का पिटारा!
- दिल्ली में कचरे से बनेगी बिजली, 4 नए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट और 1000 शौचालयों के नवीनीकरण का ऐलान
- गैस संकट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर, दिखाने होंगे ये दस्तावेज
