सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बोदा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोदा निवासी बुजुर्ग राम विशाले बैगा के साथ आरोपी रामसेवक द्वारा जमकर मारपीट की गई। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग जमीन पर गिरे हुए हैं और आरोपी उन्हें बेरहमी से पीट रहा है। बुजुर्ग की हालत असहाय नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार मारपीट करता दिखाई दे रहा है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

