तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर नगर पालिका परिषद कार्यालय पर करीब 65 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण विद्युत वितरण कंपनी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यालय की बिजली सप्लाई काट दी।
इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार नगर पालिका पर पिछले लगभग एक साल से बिजली बिल बकाया था। बिजली विभाग द्वारा पिछले तीन महीनों से लगातार नोटिस और कानूनी चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते विभाग ने मजबूरी में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग इन दिनों बकायेदारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान चला रहा है। पर्याप्त समय और बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जब बिल जमा नहीं हुआ, तब यह सख्त कदम उठाया गया। प्राइवेट लाइनमैंन से कनेक्शन हुआ दोबारा चालू वहीं यह भी चर्चा है कि बिजली काटने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने प्राइवेट लाइनमैन की मदद से कनेक्शन दोबारा चालू करा लिया। इस मामले में बिजली विभाग ने कड़ी नाराजगी जताई है और आगे कार्रवाई की बात कही है। कार्यपालन अभियंता ओमेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण विभाग को कनेक्शन काटना पड़ा। फिलहाल पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

