मुंबई के गोरेगांव से एक बड़ा ही हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित एक होटल में, एक कर्मचारी को रोटियाँ बनाते समय उन पर बार-बार थूकते हुए देखा गया। गोरेगांव ईस्ट इलाके में एक होटल में कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर रोटियों पर थूककर सेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने कर्मचारी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वीडियो की भी जांच हो रही है. गोरेगांव ईस्ट इलाके से सोशल मीडिया पर एक बेहद घिनौना और परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है.

गोरेगांव ईस्ट इलाके में मामला संतोषनगर स्थित फिश कोलीवाडा होटल का है. शिकायतकर्ता दत्ताराम पवार 48 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के लिए वह उस इलाके में 23 मई 2026 की रात निकला. जिस होटल में वह पहले गया था वहां बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण आगे बढ़ते हुए फिश कोलीवाडा होटल पहुंच गया.

शिकायतकर्ता ने आगे बताया की होटल के अंदर दाखिल होने पर उन्होंने देखा कि रोटी बनाने वाला कर्मचारी कथित तौर पर हर रोटी पर थूक लगाकर उसे भट्टी में सेक रहा था. इस पूरी घटना को दत्ताराम पवार ने वहां खड़े रहकर चुपके से उस होटल कर्मचारी का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. उन्होंने यह वीडियो बाद में इलाके के कुछ लोगों को दिखाया, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी फैल गई.

जानकारी के अनुसार 25 मई की रात स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल में काम करने वाले आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया. जबकि होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस पूछताछ में होटल कर्मचारी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है जिसका नाम कौसर गफ्फार शेख के रूप में हुई है. होटल मालिक फैय्याज अहमद शेख पर भी स्थानीय लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और मामले की जांच भी कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m