Employee Layoffs at Meta : Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta, एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है. Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने ग्लोबल वर्कफोर्स के 20% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है. 31 दिसंबर, 2025 तक Meta के पास लगभग 79,000 कर्मचारी थे. इस आंकड़े के आधार पर, 15,000 से ज्यादा लोगों की नौकरी जा सकती है.

कंपनी यह कदम Artificial Intelligence (AI) पर बढ़ते अरबों डॉलर के खर्च और डेटा सेंटर्स से जुड़ी बढ़ती लागत को मैनेज करने के लिए उठा रही है. हालांकि, Meta के प्रवक्ता Andy Stone ने तत्काल किसी भी छंटनी से इनकार किया है, और इन रिपोर्ट्स को “सिर्फ़ अटकलें” बताकर खारिज कर दिया है.

AI निवेश की भरपाई के लिए छंटनी की योजना:

रिपोर्ट्स के अनुसार, Meta ने अपने ‘Superintelligence Labs’ (MSL) के लिए नई प्रतिभाओं को भर्ती करने में भारी निवेश किया है. कंपनी ने हाल ही में Alexander Wang के स्टार्टअप, ‘Scale AI’ को $14.5 बिलियन (लगभग 1.21 लाख करोड़) में खरीदा है.

इसके अलावा, Meta ने 2028 तक AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर $600 बिलियन (लगभग 50 लाख करोड़) खर्च करने का लक्ष्य रखा है. इन भारी खर्चों की भरपाई के लिए, कंपनी अपने वर्कफोर्स को कम करने पर विचार कर रही है.

Zuckerberg का कहना है- बड़े कामों के लिए अब बड़ी टीमों की जरूरत नहीं

Mark Zuckerberg ने पहले ही संकेत दिया था कि AI ने प्रोडक्टिविटी को आसान बना दिया है. इस साल जनवरी में, उन्होंने कहा था कि जिन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए पहले बड़ी टीमों की ज़रूरत होती थी, उन्हें अब AI की मदद से सिर्फ एक काबिल व्यक्ति भी पूरा कर सकता है.

Meta की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी

अगर कंपनी अपने 20% कर्मचारियों की छंटनी करती है, तो यह Meta के इतिहास में वर्कफोर्स में अब तक की सबसे बड़ी कटौती होगी. इससे पहले नवंबर 2022 में कंपनी ने 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. ठीक चार महीने बाद, मार्च 2023 में 10,000 और कर्मचारियों की छंटनी की गई थी. Meta के पास अभी 79,000 कर्मचारी हैं.

वर्ष कर्मचारियों की संख्या

2021 72,000
2022 86,000
2023 75,000
2024 72,000
2025 79,000