अमृतसर. अमृतसर में रविवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस 22 वर्षीय साहिल को गिरफ्तार करने गई थी, जो चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित था। जैसे ही आरोपी ने पुलिस को देखा, वह भागने लगा और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे साहिल घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने साहिल का पीछा किया और मजीठा रोड बायपास तक पहुंच गई। वहां पुलिस और आरोपी आमने-सामने हो गए। इस दौरान साहिल ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में साहिल के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले को लेकर ACP अरविंदर मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चार मामलों में वांछित आरोपी साहिल शहर में छिपा हुआ है। देर रात पुलिस उसे पकड़ने के लिए रवाना हुई। जैसे ही पुलिस उसके पास पहुंची, वह भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने उसका पीछा किया और जब वे मजीठा रोड बायपास के पास पहुंचे, तो साहिल की बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। गिरने के बाद भी उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया।
पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार, साहिल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित फैज़पुरा इलाके का रहने वाला है। वह लूट, डकैती और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार फरार था।
- रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, एक माह तक लागू रहेगा आदेश
- राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रेम मंदिर में राधा कृष्ण का किया दर्शन-पूजन, लेजर शो ने मोहा मन
- दुबई-मुंबई से अनूपपुर तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क: पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा, सरकारी योजनाओं के नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की ठगी
- CG News : प्रशिक्षु IAS की कार को टक्कर मारकर भाग रहा था पिकअप ड्राइवर, जवानों ने पकड़ा
- गढ़चिरौली में 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख का घोषित था इनाम
