दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के मुशरान वार्ड शाकल रोड के किनारे रहने वाले 214 लोगों को पीडब्ल्यूडी विभाग और राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर नोटिस थमा दिए हैं, जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। बरसों से रहने वाले गरीब लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पहले हमें पट्टा उपलब्ध कराए, फिर हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवा दिए और अब अचानक हमें अतिक्रमण हटाने के नाम पर नोटिस थमा दिए हैं। अब हम जाएं तो जाएं कहां?
READ MORE: शर्मनाक! नर्मदापुरम में सिस्टम ही बीमार; एंबुलेंस को ग्रामीणों ने दिया धक्का, इलाज में देरी से घायल ने तोड़ा दम
इतना ही नहीं इन लोगों का कहना है कि इन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली रकम के साथ-साथ अपने जेब से भी पैसा लगाकर अपना घर बनाया था। लेकिन अब इस घर को तोड़ने के लिए प्रशासन ने नोटिस थमा दिए हैं, जिससे यह लोग बेहद परेशान चल रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर यह लोग पीडब्ल्यूडी ऑफिस भी पहुंचे, लेकिन हल कुछ नहीं निकला।
READ MORE: सरकार के फैसले का विरोध: शिक्षकों के पक्ष में उतरे बीजेपी सांसद, TET अनिवार्यता को लेकर केंद्र से की ये मांग
बहरहाल अब सवाल यह खड़ा होता है कि जब इन्होंने अतिक्रमण किया है तो इनको शासन ने पट्टा क्यों दे दिए और क्यों इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

