ENG vs NZ T20 WC 2026 Super 8: टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के शुक्रवार के मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

टूर्नामेंट के सुपर-8 में इंग्लैंड ने दो जीतकर 4 अंक के साथ ये टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाय हो चुकी है. वहीं न्यूजीलैंड का एक मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश में धुल गया. इसके बाद कीवी टीम ने श्रीलंका को हरा दिया और इस टीम के 3 अंक हैं. इस मैच में अगर कीवी टीम ने अगर इंग्लैंड को हरा दिया तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन अगर यह मैच गंवाया तो पाकिस्तान के आगे बढ़ने का चांस बना रहेगा. यहां पर न्यूजीलैंड के लिए मामला फंस सकता है क्योंकि अगर पाकिस्तान ने अपना अगला मैच जीत लिया तो फिर बेहतर रन रेट जिस टीम का होगा वो सेमीफाइनल में पहुंचेगा. यानी न्यूजीलैंड के लिए ये सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी अहम है.
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और टी-20 रिकॉर्ड
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है, लेकिन गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है. इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश का है. बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ ही 2018 में 5 विकेट पर 215 रन बनाए थे.
इस मैदान पर खेले गए 65 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने 36 मुकाबले जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को 28 जीत मिली हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 145 रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 129 है. यहां सर्वोच्च स्कोर 215/5 (19.4 ओवर) रहा, जो बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया और यही इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज भी है. वहीं सबसे कम स्कोर 80/10 (17.2 ओवर) अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया. इसके अलावा सबसे कम सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया स्कोर 115/6 (20 ओवर) है, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ बचाया था.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
मैच कहां देखें लाइव?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं. अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.
मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी. यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें. पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके. इसके साथ ही आप Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


