दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर स्थित मोलड़बंद में हुए एक हादसे में बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। दरअसल बुजुर्ग महिला छत पर बने बाथरूम में बीड़ी पीने के लिए गई थीं। माचिस जलाते ही अचानक धमाके के बाद बाथरूम में आग लग गई। बाथरूम में पहले से कबाड़ का सामान रखा हुआ। देखते ही देखते पूरे बाथरूम में आग लग गई। बुजुर्ग महिला वहीं पर पूरी तरह जल गईं। बुजुर्ग महिला की पहचान बीनू सिंह उर्फ पुष्पा सिंह (65) के रूप में हुई है। धमाके की आवाज के बाद परिजन छत पर भागे तो आग लगी थी। बाद में परिजनों ने खुद ही किसी तरह आग बुझा ली। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस गैस रिसाव से हुए धमाके की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाथरूम में रखे कबाड़ में ही कुछ रखा था, जिसकी वजह से आग लगी।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि बीनू सिंह अपने परिवार के साथ मोलड़बंद, बदरपुर एरिया में रहती थीं। इनके पति कमल सिंह की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बेटे नरेंद्र सिंह, यतेंद्र और अंकित हैं। नरेंद्र गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि यतेंद्र साउथ एक्सटेंशन में नौकरी करते हैं।
छोटा बेटा अंकित पढ़ाई कर रहा है। बीनू सिंह की बहू ममता सिंह ने बताया कि उनकी सास को जब कभी स्ट्रेस होता था तो वह चोरी से छत पर बने बाथरूम में जाकर बीड़ी पीती थीं। परिवार को इसका पता भी था, लेकिन वह फिर भी सामने नहीं पीती थीं। शनिवार शाम को वह बाथरूम में पहुंची तो धमाके के बाद आग लग गई और वह झुलस गईं।
ममता ने दावा किया है कि दो माह पूर्व उन्होंने पीएनजी का कनेक्शन लिया था, उसमें लीकेज थी। कई बार इसकी शिकायत भी की गई थी। परिवार का कहना है कि पीएनजी लीकेज की वजह से हादसा हुआ। पुलिस पीएनजी लीकेज की बात से साफ इनकार कर रही है। एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हादसे की वजहों का पता किया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

