होशियारपुर : होशियारपुर के मोहल्ला प्रह्लाद में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब श्री हनुमान जी का स्वरूप निकालते समय एक युवक ने पटाखों में आग लगा दी। इसी बीच विस्फोट के बाद चिंगारी पास में रखे पटाखों की बोरी में जा लगी और जोरदार विस्फोट हो गया।
धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस धमाके में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 2 को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद गंभीर रूप से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर जहां प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं विधायक ब्रहमशंकर जिम्पा भी मौके पर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
- IPL 2026: 4 मैच, सिर्फ 2 विकेट… 18 करोड़ के इस स्टार खिलाड़ी का खराब फॉर्म बना टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द
- दर्दनाक हादसा : दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची गंभीर रूप से घायल
- रत्न भंडार के बाहरी कक्ष की इन्वेंट्री अंतिम चरण में, अब खुलेगा भीतरी खजाना
- हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
- हत्या या फिर आत्महत्या… संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

