लुधियाना। पंजाब सरकार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) में भ्रष्टाचार और जनता की परेशानी को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 अक्टूबर को लुधियाना जिला प्रशासनिक परिसर में विशेष समारोह में फेसलेस RTO सेवा की शुरुआत करेंगे। अब सभी RTO सेवाएं सेवा केंद्रों या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगी। RTO कार्यालयों में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह बंद (जीरो) कर दिया जाएगा।
परिवहन सचिव वरुण रूजम और STC प्रनीत शेरगिल ने लुधियाना पहुंचकर डीसी और RTO के साथ तैयारियों का जायजा लिया। विभाग ने पहले ही सेवा केंद्रों पर 38 RTO सेवाएं शुरू कर दी थीं। अब आवेदन केवल सेवा केंद्रों या ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। समय सीमा होगी बाध्यकारी: प्रत्येक सेवा के लिए समय सीमा निर्धारित की जाएगी। सेवा केंद्र आवेदनों को एकत्र कर RTO भेजेंगे। निर्धारित समय में मंजूरी न मिलने पर आवेदन स्वतः मंजूर हो जाएगा। देरी करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएंगा।

ऐसे काम करेगी नई व्यवस्था : ड्राइविंग लाइसेंस, नई RC या अन्य RTO सेवा के लिए सेवा केंद्र जाएं। फॉर्म भरें, दस्तावेज संलग्न करें, काउंटर पर जमा करे। दस्तावेज स्कैन कर सीधे RTO भेजे जाएंगे। सत्यापन के बाद मंजूरी मिलने पर दस्तावेज सेवा केंद्र से मिलेंगे या RC-लाइसेंस घर पर डाक से पहुंचेंगे।
- बालू माफियाओं ने मोड़ी सोन नदी की धारा, अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल
- CG Breaking News : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, RTO का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- ‘संसद में उन्हें देखना सुखद होगा’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर PM ने दी बधाई, अखिलेश ने कही ये बात
- लाडो लक्ष्मी योजना: छठी किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला सीधा लाभ
- शांति वार्ता की कोशिशों पर फिरा पानी ? पाकिस्तान में आज होनी है मीटिंग और ईरान पहुंचा ही नहीं, कहा- लेबनान में सीजफायर लागू होने तक कोई डील नहीं

