Fake CID Raid : भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस ने फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज एक नकली सीआईडी गैंग को वसूली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. भुवनेश्वर में नकली सीआईडी अधिकारी बनकर आरोपी निजी शिक्षण संस्थानों और व्यवसायों को निशाना बनाते थे. इस गैंग में 4 महिलाएं भी शामिल हैं. पूरा मामला चंद्रशेखरपुर का है. 

इसे भी पढ़ें : ओडिशा में जंगलों में भयानक आग! 130 से ज्यादा जगहों पर लगी आग, कंट्रोल रूम एक्टिव

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का गिरोह खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर शैक्षणिक संस्थानों में कथित अनियमितताओं का हवाला देते थे और कार्रवाई से बचने के लिए पैसों की डिमांड करते थे. इसके अलावा यह नकली सीआईडी गैंग इसी तरह से व्यावसायों को भी निशाना बनाते थे. चंद्रशेखरपुर क्षेत्र में भी एक प्राइवेट कोचिंग पर नोटिस चस्पा किया था. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को पैसे मांगते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

नकली सीआईडी गैंग के पूजा बेहेरा, प्रतिमा परिदा, जेनामानी प्रधान, सौभाग्य साहू, धर्मेंद्र बोईताई, मनोज कुमार मिश्रा, अन्नपूर्णा पंडा और नीलू नायक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच जारी है.