सुशील खरे, रतलाम। Fake Ghee Racket Busted In Ratlam: मध्य प्रदेश में आगामी त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग लगातार दबिश देकर मिलावटखोरों पर एक्शन ले रहे हैं। इसी कड़ी में रतलाम में सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक शख्स पर बड़ी कार्रवाई की गई है जहां घी के नाम पर जहर बेचा जा रहा था। टीम ने एक मकान से 1600 लीटर नकली घी जब्त किया है जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है।

दरअसल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें नकली घी के कारोबार की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने ग्लोबल सिटी स्थित विक्रांत त्यागी के मकान पर दबिश दी। जहां  ‘महाकाल ट्रेडर्स’ नाम से व्यापार चलाया जा रहा था। जांच के दौरान  घी के दो अलग-अलग ब्रांड के पैकेट बड़ी मात्रा में मिले। टीम ने मौके पर पंचनामा बनाकर विभिन्न ब्रांड के नमूने अलग-अलग सीलबंद किए और उन्हें परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

UP की कंपनियों के नाम पर हो रही थी सप्लाई

हैरान करने वाले बात यह है कि इन नकली घी को उत्तर प्रदेश की कंपनियों के नाम पर सप्लाई किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि जब्त नकली घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंजीकृत दो कंपनियों – ‘मदर बेस्ट’ और ‘यूपी फ्रेश’ – के नाम से बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।  

सस्ते घी के नाम पर हो रहा था खेल

‘मदर बेस्ट प्रीमियम देसी घी’ को 350 से 400 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा था। 15 लीटर की पैकिंग 6000 रुपए में ग्रामीण के बाजार में उपलब्ध कराई जा रही थी। महाकाल ट्रेडर्स इन उत्पादों की ट्रे और मार्केटिंग कर उन्हें रतलाम समेत आसपास के क्षेत्रों की छोटी दुकानों पर बेचा जा रहा था।

जानिए किस कंपनी का कितना माल हुआ बरामद

मदर बेस्ट कंपनी

1 लीटर की 11 पेटी (165 नग)
500 ML की 12 पेटी (360 नग)
1 लीटर जार की 3 पेटी (45 नग)
500 ML की 15 पेटी (450 नग)
15 लीटर टीन – 180 किलोग्राम

यूपी फ्रेश कंपनी

1 लीटर की 13 पेटी (195 नग)
500 ML की 14 पेटी (210 नग)
200 ML की 11 पेटी (825 नग)
15 किलोग्राम के 10 नग

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m