कुमार इंदर, जबलपुर। अगर आपके पास भी घर बैठे नौकरी या डाटा एंट्री जॉब का कोई मैसेज आता है, तो यह खबर आपके लिए है। जबलपुर के संजीवनी नगर में एक युवक को हाई-प्रोफाइल नौकरी का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये की चपत लगा दी गई है। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र से ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां रहने वाले उत्कर्ष सत्रे नामक युवक को जालसाजों ने अपना शिकार बनाया।
READ MORE: जबलपुर के एडवेंचर फन पार्क में लगी भीषण आग: एक व्यक्ति की जलकर मौत, शेड में मिला जला कंकाल
ठगी की शुरुआत एक साधारण से मैसेज से हुई थी। पीड़ित उत्कर्ष को मैसेज के जरिए ‘डाटा एंट्री ऑपरेटर’ के पद पर आकर्षक सैलरी वाली नौकरी का लालच दिया गया था। शुरुआती बातचीत के बाद, आरोपियों ने रजिस्ट्रेशन, फाइल चार्ज और अन्य कागजी कार्रवाई के नाम पर पीड़ित का भरोसा जीता। शातिर ठगों ने अलग-अलग किस्तों में उत्कर्ष से कुल 5.50 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।
READ MORE: इंदौर में पेंटहाउस विवाद बना मौत का कारण: तेज रफ्तार कार से रहवासियों को कुचला, इंफोसिस इंजीनियर की मौत, पिता-पुत्र गिरफ्तार
इधर जैसे ही रकम ट्रांसफर हुई, ठगों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए और पीड़ित से संपर्क पूरी तरह टूट गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने संजीवनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है, जिनका इस्तेमाल इस वारदात में हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

