अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना से लोगों के होश उड़ गये। एक मां ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों को खिला दिया, खुद खाया और फिर पति ने जहरीले खाने का सेवन कर लिया। जानकारी होने के बाद सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।
READ MORE: पारिवारिक विवाद ने ली दो जिंदगियां: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, घर का मंजर देख चीख उठे बच्चे
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ग्राम बांधा निवासी कुंदन शर्मा अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ सामान्य जीवन जी रहा था, बीती शाम तकरीबन 7:00 बजे उनका छोटा बच्चा अभिषेक ने आकर घटना के संबंध में पड़ोसी को जानकारी दी थी। इसके बाद जब लोग अंदर पहुंचे तो कुंदन शर्मा उसकी पत्नी ज्योति शर्मा सहित उसका पांच वर्ष का पुत्र आकाश शर्मा अचेत हालत में पड़े हुए थे। जहर खाने की जानकारी होने के चलते तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान बड़े बेटे आकाश शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पति-पत्नी सहित छोटे बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
READ MORE: पूर्व पार्षद ने सरेराह महिला के साथ की मारपीट: बाल पकड़कर कीचड़ में पटका, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, लेकिन इस पूरी घटना के संबंध में पीड़ित बच्चे ने बताया था कि दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद खाने में मां ने जहर मिलाया और उसे खिलाने के साथ-साथ खुद खा लिया इस दौरान कुंदन ने भी जहर का सेवन कर लिया। हालांकि पूरी घटना को लेकर अभी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल अभी भी परिवार के अभी तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

