अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम। रोहतास जिले के मुरादाबाद गांव में बीते 24 मार्च को जमीनी विवाद में दिनदहाड़े हुई पति की हत्या के बाद दो बच्चों संग जहर खाकर गंभीर रूप से घायल पत्नी की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि दोनों मासूम बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है लेकिन फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जहर खाने के बाद घायल महिला एवं दोनों बच्चों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया।
पति की दिनदहाड़े हुई हत्या
उल्लेखनीय है कि बीते 24 मार्च को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में बाराडीह गांव निवासी हसन रजा की जमीन विवाद में दिनदहाड़े लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या के बाद से हीं पत्नी रेशमा खातून गहरे सदमे में थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को उसने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर जहर खा लिया, इसके बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अब तक तीन लोग गिरफ्तार
मामले में सदर डीएसपी दो कुमार वैभव ने बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में दिनदहाड़े एक युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

