पंजाब से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का अस्पताल में निधन हो गया है वह, पिछले करीब 10 दिनों से फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे थे। इस खबर के सामने आने के बाद परिवार और पंजाब के लोग बेहद दुखी हैं। अस्पताल के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि 27 सितंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास राजवीर दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ था। बताया गया कि राजवीर अपनी बाइक पर बद्दी से शिमला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया और उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजवीर को कार्डियक अरेस्ट भी हुआ, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था।

इस सड़क दुर्घटना में सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं और वे इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। सिंगर की इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों द्वारा तुरंत जांच की गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
- पुलिसकर्मी की पिटाई से सफाई कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर, परिजनों ने लगाया आरोप, कांग्रेस पार्षदों ने कहा – दोषी आरक्षक पर हो कार्रवाई
- मुजफ्फरपुर स्कूल स्कैम, DM की सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी, अब बंद होगी कमीशनखोरी की दुकान!
- नशेड़ी शिक्षकों पर गिरी गाज : शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई
- दिल्ली मेट्रो के बाद ‘नमो भारत’ कॉरिडोर की सुरक्षा CISF को सौंपी, हाई-स्पीड ट्रांजिट सिस्टम को मिला मजबूत सुरक्षा कवच
- Video : युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस की घंटों मशक्कत जारी

