पंजाबी संगीत जगत से एक के बाद एक कई दुखभरी खबर सामने आ रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि मशहूर गायक हरमन सिद्धू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हरमन सिद्धू ने मिस पूजा के साथ आए गीत ‘पेपर या प्यार’ से विशेष पहचान बनाई थी।
अपनी मधुर आवाज़ और गायक शैली के कारण उन्होंने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। आज भी उनके गाने लोगों को बहुत पसंद आते यही। उनकी मौत की खबर ने पूरे पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर पैदा कर दी है। इनके फैंस बेहद दुखी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हरमन सिद्धू 40 साल के थे। वह बीती रात किसी काम के सिलसिले में मानसा आए थे। काम खत्म करने के बाद जब वह अपने गांव खियाला लौट रहे थे, तो उनकी कार एक ढाबे के पास ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई।

आपको बता दें गायक ने कई गीत गए हैं, जिसके कारण वह सुर्खियों में रहे गानों में कोई चक्कर नहीं, बेबे बापू, बब्बर शेर सहित कई अन्य लोकप्रिय गाने शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई गीत लिखे भी थे, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।
- IGIMS परीक्षा घोटाला: पेपर लीक और कॉपियों में हेरफेर का बड़ा आरोप, 28 दिन बाद जांच शुरू, रडार पर कई अधिकारी
- 12 साल बाद जेल से लौटे रामपाल: सत्संग में बोले—“जो होता है, अच्छे के लिए होता है”
- Bastar News Update : सरेंडर नक्सली बारसे देवा का छोटा भाई बना टीचर, लाखों की नशीली टैबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, स्वस्थ बस्तर से लाखों परिवारों की स्क्रीनिंग, नक्सलमुक्ति पर सियासत, शहीद महेंद्र कर्मा विवि में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियां तेज, अंतिम संस्कार स्थलों का होगा कायाकल्प
- Bilaspur News: पार्किंग में बाइक सर्विसिंग तो कहीं गोदाम-दुकान, मौसाजी स्वीट्स सहित तीन प्रतिष्ठानों की पार्किंग सील
- ईरान के स्पीकर ने युद्ध में मारे गए स्कूली बच्चों की तस्वीर शेयर की, खून से सने बैग- जूते, बहुत कुछ बयां कर रही…

