प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध टीवी कलाकर व अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बड़ी प्रसन्न दिखाई दी।
रविवार सुबह तड़के होने वाली भस्म आरती में प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली भी शामिल हुईं। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में लीन दिखाई दी। भस्म आरती दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने अभिनेत्री का स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर रुपाली गांगुली ने बताया कि वे अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए महाकाल मंदिर आती हैं। हर 2-3 महीने में भस्म आरती दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचती हैं।
ये भी पढ़ें: 29 मार्च महाकाल भस्म आरती: एकादशी पर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
रुपाली गांगुली ने कहा कि ‘मुझे जो भी सफलता मिली हैं वह बाबा महाकाल कि कृपा से मिली हैं। जब भी में विचलित होती हूं, तो बाबा महाकाल की भस्म आरती दर्शन के लिए पहुंच जाती हूं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक बार बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन के लिए जरूर आना चाहिए।’
ये भी पढ़ें: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में ‘वर्चस्व’ की जंग: अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज का तीखा प्रहार, कहा- कुंभ में बाधा डालने वाले शत्रुओं का हो नाश
आपको बता दें कि रुपाली गांगुली एक प्रमुख भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्हें ‘अनुपमां’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में उनकी भूमिकाओं के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने ‘साहेब’ फिल्म से बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। वह ‘बिग बॉस 1’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2’ जैसे रियलिटी शो में भी भाग ले चुकी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

