खन्ना : पंजाब के खन्ना शहर के माछीवाड़ा साहिब में एक किसान करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने किसान से करोड़ों रुपये ठग लिए। बुजुर्ग किसान सोशल मीडिया पर एक लड़की के झांसे में आ गया। उसे पता भी नहीं चला कि कब उसके साथ इतना बड़ा धोखा हो गया। एक अनजान लड़की ने उन्हें टेलीग्राम पर मैसेज किया। लड़की ने फॉरेक्स ट्रेडिंग का लालच देकर किसान को फंसाया।
फॉरेक्स ट्रेडिंग मतलब विदेशी मुद्रा का व्यापार है। इस चक्कर में किसान ने 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपये गंवा दिए। खन्ना के साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में 57 साल के संजीव पांधी ने बताया कि एक अनजान लड़की ने उन्हें टेलीग्राम पर मैसेज किया। लड़की का नाम सुनीता गुप्ता था। लड़की ने उन्हें फॉरेक्स ट्रेडिंग करने को कहा। उसने कहा कि इससे तीन गुना फायदा होगा। फिर एडमिरल मार्केट्स ग्लोबल लिमिटेड में संजीव पांधी का ट्रेडिंग अकाउंट खोला गया। इस अकाउंट से पैसे का लेन-देन शुरू हुआ।
- टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरूम से लग्जरी बाइक लेकर फरार, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा MBA स्टूडेंट; अंग्रेजी में बात करता और गाड़ी लेकर निकल जाता
- 2 दिन से लापता थे शिक्षक, बाइक से मिला सुराग, कमरे में पहुंचे परिजन तो बेड के नीचे का मंजर देख उड़े होश
- जवाब दीजिए कप्तान साहब..! रोहिताश पाल हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग ने SP से मांगा स्पष्टीकरण, 4 महीने से परिवार को न्याय का इंतजार
- जल सुरक्षा से बनेगा विकसित ओडिशा: सीएम मोहन माझी ने 2612 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
- CG News : मुनाफाखोरी में जनता की जान से खिलवाड़, बिना बैच नंबर के 80 बोरी पाउच सीज
