इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस ने किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खाद और बीज का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लालच देकर यह गिरोह अब तक लाखों की ठगी कर चुका है। मामला पन्ना के शाहनगर का है, जहाँ एक किसान को झांसे में लेकर आरोपियों ने 2.34 लाख रुपये ठग लिए। जब किसान को धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच की कमान संभाली। पुलिस की टीम सीधे उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुँची और वहां से गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को धर दबोचा।​

READ MORE: 10 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत: पानी की मोटर निकालने के दौरान हुआ हादसे का शिकार, घर में पसरा मातम  

 गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह सिर्फ पन्ना ही नहीं, बल्कि जबलपुर और झांसी जैसे बड़े शहरों में भी सक्रिय था।फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के बाकी फरार सदस्यों तक पहुँचा जा सके। पन्ना पुलिस ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के लुभावने ऑफर में न आएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m