अमृतसर. पंजाब रोडवेज़-पनबस और PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को अमृतसर में किसान संगठनों ने भी पूरा साथ दिया हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला प्रधान रणजीत सिंह क्लेरवाला के नेतृत्व में हजारों किसान रोडवेज़ डिपो के बाहर एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
किसान नेता रणजीत सिंह क्लेरवाला ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार एक-एक करके सारे लाभकारी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है। चंडीगढ़ की पंजाब विश्वविद्यालय से शुरू कर के अब रोडवेज़ तक, हर विभाग को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यह सारा दबाव केंद्र सरकार बना रही है।
उन्होंने ये भी कहा कि झंडे अलग-अलग रंग के हैं, लेकिन नीतियां केंद्र और पंजाब सरकार की एक हीं है। जनहित के संस्थान बेचे जा रहे हैं। भगवंत मान सरकार अपने चुनावी वादों से पूरी तरह मुकर चुकी हैं।

बता दें कि रोडवेज़-PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश महासचिव जोत सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को उनका प्रदर्शन सिर्फ निजीकरण विरोधी गेट रैली था, लेकिन सुबह-सुबह पुलिस ने नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया।
- डीएम ऑफिस के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, ऑटो सवार महिलाओं ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं चप्पलें
- 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास: खेत में अकेली देख युवक की बिगड़ी नियत, ताऊ को खाना देने गई थी बच्ची
- लेट-लतीफी बिल्कुल नहीं चलेगी! नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में चल रहे विकासकार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश…
- वृंदावन हादसे में 10 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
- बिहार में बढ़ता सस्पेंस, दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक रद्द, पटना लौटे एनडीए के दिग्गज नेता

