फतेहगढ़ साहिब. फतेहगढ़ साहिब में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक मां की ममता शर्मसार हो गई है। एक गार्डन में नवजात बच्ची मिली है जो पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन उसकी मां ने उसे अकेला छोड़ दिया है। सवाल यह है की आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी होगी कि एक मां ने बच्ची को गार्डन में छोड़ दिया और खुद चली गई।
आपको बता दें सरहिंद में एक 7 दिन की नवजात बच्ची पार्क में बिलखती मिली। पार्क में लोग रोज की तरह टहल रहे थे। लेकिन उसे समय लोग परेशान हो गए जब गार्डन में एक बच्ची बिलखती हुई नजर आई। टहल रहे लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर नजदीक जाकर देखा तो एक बच्ची कपड़ों में लिपटे हुई मिली।

लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना डीजे उसके बाद पुलिस ने बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर गए और उसका सारा ट्रीटमेंट किया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह बच्चे किसकी है।
- 52nd Khajuraho Dance Festival: खजुराहो नृत्य समारोह देखने विदेशी पर्यटकों में उत्सुकता, सीट नहीं मिली तो खड़े रहकर उठाया कार्यक्रम का आनंद
- Final में होगी इन 2 टीमों की टक्कर, राहुल द्रविड़ की भविष्यवाणी, इस छोटी टीम का लिया नाम
- देश के विकास में बाधा बन रही कांग्रेस, भभुआ में भाजयुमो ने निकाला मार्च, एआई समिट विवाद पर राहुल गांधी का पुतला दहन
- आम जनता को बड़ी राहत, CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 275 करोड़ की दी स्वीकृति
- NZ vs PAK T20 WC : बारिश में धुला पहला सुपर-8 मैच, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को मिले 1-1 अंक


