Bihar Crime: बिहार के नवादा में एक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार में गम का माहौल पैदा कर दिया। दरअसल बेटे की शादी का कार्ड बांट रहे पिता की सड़क हादसे में जान चली गई। पूरा मामला अकबरपुर प्रखंड के पैजुना गांव के पास की है। यह हादसा उस समय हुआ, जब बेटे की शादी का कार्ड बांटकर मृतक बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी विपिन प्रसाद (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विपिन प्रसाद गोविंदपुर में अपने रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देकर वापस लौट रहे थे, तभी पैजुना गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था की मौके पर ही विपिन प्रसाद की मौत हो गई।
विपिन प्रसाद पेशे से किसान थे। घर में उनके बड़े बेटे की शादी तय थी। 22 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को बारात जाना था। शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था और घर के सभी छोटे-बड़े लोग तैयारियों में लगे हुए थे। हालांकि एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, डंपर ट्रक को भी जब्त कर लिया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


