कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुंडा बदमाश बेखौफ है। इसी कड़ी में बेटे से पुरानी रंजिश पर बदला पिता पर जानलेवा हमलाकर लिया। पिता की बेरहमी से पिटाई की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी

दरअसल राजाराम विश्वकर्मा पर बदमाशों ने लोहे के पाइप और डंडों से जनलेवा हमला किया है। गोलबाजार के पास बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई की। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश घेरकर पिटते नजर आ रहे है। बदमाशों के हमले से घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

पहले भी बदमाशों ने घर पर बम से किया था हमला

बताया जाता है कि अस्पताल कर्मी के बेटे से बदमाशों की पुरानी रंजिश चली आ रही है। चेरीताल निवासी राजाराम विश्वकर्मा के घर पर पूर्व में भी बदमाशों में देशी बम से हमला किया था। बदमाश शुभम जायसवाल, विक्की रजक, सनी रजक, महेंद्र पटेल पर हमले का आरोप है। लार्डगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर में सड़क पर गाय के साथ अश्लील हरकत: CCTV में कैद हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार   

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m