यूपीएससी का रिजल्ट (UPSC Result) आया तो खबर चली कि उत्तराखंड में ट्रक ड्राइवर की बेटी फैरुज फातिमा पास हो गई. 708वीं रैंक आई है. चूंकि रोजा चल रहा था इसलिए दिन में नहीं बल्कि रातभर जश्न मनाया गया. फैरुज का काफिला निकाला गया. लेकिन सच कुछ और ही था. सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा चल रही है.
जश्न और खुशियां मनाने के बाद अब पता चल रहाहै कि फैरुज ने एडमिट कार्ड में रोल नंबर को एडिट करके ये सब किया है. असल में फातिमा ने तो प्री भी नहीं पास किया है. लेकिन जश्न यूपीएससी क्लीयर करने का मनवा दिया. जबकि असली चयनित फैरुज फातिमा केरल की रहने वाली हैं.
इसे भी पढ़ें : कथनी और करनी का फर्क! प्रशासन कह रहा पर्याप्त स्टॉक, फिर भी एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारें, कई गोदामों के शटर बंद, कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की ये फैरुज इस वक्त आरबीआई में कार्यरत हैं. अब उसके दस्तावेजों की भी जांच हो रही है. क्योंकि इन्होंने जो इंटरव्यू दिए हैं उसमें इनकी भाषा बेहद हल्की है. केरल की जो फैरुज चयनित हुई हैं, वे बेहद गंभीरता से अपनी बात कर रही हैं.

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

