फाजिल्का। गांव अमरपुरा से इक घटना सामने आई है, जहां पर आज दोपहर गैस लीक होने से आग लग गई। गैस सिलेंडर में लीकेज की घटना के कारण यह आगजनी हुई, जिसमें जलकर पूरा घर का समान खाक हो गया है।
अच्छी बात यह रही कि किसी की जान इस हादसे में नहीं गई है। जानकारी के अनुसार पवन के घर में आग लगी। वह आज ही सिलेंडर लेकर आया था, जिसके बाद सिलेंडर फिटिंग की गई लेकिन इस दौरान ही लीकेज हुआ और भयानक आग लग गई।
आग देखते ही देखते बड़ी लपट का रूप ले ली और पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। गनीमत रही इस दौरान पति-पत्नी और ढाई महीने का बच्चा बाल-बाल बच गए। वहीं समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित पवन कुमार निवासी गांव अमरपुरा अबोहर ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। वह अपने बच्चे और पत्नी के साथ एक ही कमरे में रहता है। यही आग लगी इसमें घर का पूरा समान जलनकर राख हो गया है।
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
