फाज़िल्का के मुहार सोना गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, महिला के पति की हत्या शराब में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर की गई थी.
बताया जा रहा है कि महिला के पति की हत्या चार दिन पहले हुई थी, लेकिन इसे नशे के कारण हुई मौत माना गया था. चार दिन पहले खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था और नशे के कारण मौत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था.
परिवार वालों को शक होने पर मृतक की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिससे पता चला कि महिला का अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध था और उसी ने अपने पति की हत्या करवाई थी.

पुलिस की कार्रवाई के दौरान पता चला कि मृतक गुरदीप सिंह के भाई मलकीत सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 302 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है.
शिकायत में बताया गया कि मुहार सोना गांव के सुखविंदर सिंह उर्फ सोना के मृतक के भाई गुरदीप सिंह की पत्नी शिमला रानी के साथ अवैध संबंध थे.
फिलहाल, पुलिस ने सुखविंदर सिंह और मृतक की पत्नी शिमला रानी के खिलाफ 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने शराब में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर गुरदीप सिंह की हत्या की थी.
- पर्यटन को बढ़ावा: गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, रोजगार के साथ अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
- केंद्र का दिल्ली को बड़ा तोहफा, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों के लिए बड़ी राहत‘As-is Where-is’ आधार पर मालिकाना हक मिलेगा
- 8455 करोड़ का मेगा बजट: बिना टैक्स बढ़ाए विकास का दावा, इंदौर के लिए क्या-क्या घोषणाएं, जानिए खास बात
- इन्फ्लुएंसर ने लड़कियों को परोसी शराब, नाइट क्लब का वीडियो हो रहा वायरल
- बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा विकास का ब्लूप्रिंट, बस्तर आने का दिया आमंत्रण…

