जलालाबाद। पंजाब के फाजिल्का जिले के अंतर्गत आने वाले जलालाबाद के गांव घुबाया में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक पालतू कुत्ते की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता सुखविंदर कौर के अनुसार, उनका पालतू कुत्ता ‘जिम्मी’ बीते 14 फरवरी को घर से अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद 17 फरवरी को स्कूल से लौट रहे बच्चों ने कुत्ते के शव को नहर के पास पड़ा देखा।
सुखविंदर कौर ने आरोप लगाया है कि आरोपी मक्खन सिंह अक्सर पड़ोसियों के घर चोरी-छिपे आता-जाता था। पालतू कुत्ता जिम्मी उस पर भौंकता था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसे अगवा किया और उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले मक्खन सिंह के साथ उनका विवाद भी हुआ था।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया। घुबाया चौकी के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि बेजुबान जानवर की मौत गला घोंटने के कारण हुई है। पुलिस ने इस मामले में सरोज रानी और मक्खन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को 14 दिनों का नोटिस जारी किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस क्रूर वारदात के पीछे की मुख्य रंजिश क्या थी। घटना के बाद से इलाके के पशु प्रेमियों में काफी रोष देखा जा रहा है।
- इफ्तार के खाने को लेकर ‘जंग’, रोजा खोलने के दौरान विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे
- शर्मनाक: मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, मां की मौत के बाद से ननिहाल में रह रही थी पीड़िता
- बिहार में पेट्रोल-डीजल की किल्लत महज अफवाह, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- विजय सिन्हा
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: चंदन कुमार को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार, तीर्थराज अग्रवाल से धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त दायित्व वापस
- दिल्ली में ‘छेनू गैंग’ के दो सदस्य गिरफ्तार, राजस्थान की बड़ी वारदात में थे शामिल; हथियार और कार जब्त

