04 February History : यूं तो हर दिन कुछ घटित होता है, लेकिन कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. 4 फरवरी, संचार क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का यादगार दिन है. यह घटनाएं प्रतियोगी परीक्षों की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जरूरी हो जाती हैं. आज ही की तारीख पर 22 साल पहले मार्क जुकर्बर्ग ने फेसबुक लॉन्च किया था. (February 4th In History) वहीं मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना हुई थी. इसके अलावा दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक प्रकाशित हुआ था. इस तारीख पर घटी अन्य घटनाओं को आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.


1628 : शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया.
1797 : इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो मे विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से ज्यादा लोग मारे गए.
1847 : मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना.
1881 : लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक आया.
1920 : लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू.
1922 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के चितेरे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म.
1938 : कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म .
1948 : सीलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली.
1973 : भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन. इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था.
1974 : महान भौतिकशास्त्री सुरेन्द्र नाथ बोस का निधन.
1976 : ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप से 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए.
1990 : केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित. यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई.
1994 : अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए.
1997 : इज़राइल की सेना के दो हेलीकॉप्टर उत्तरी इज़राइल में टकराए. देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोगों की मौत हुई.
1998 : अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत
2001 : तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है. वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे.
2003 : यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया.
2004 : फेसबुक लांच. यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना.
2006 : अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा.
2014 : भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया.
2022: चीन में शीतकालीन ओलंपिक का आगाज़.
2023 : प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका वाणी जयराम का निधन. उन्हें “आधुनिक भारत की मीरा” कहा जाता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


