05 February History : भारतीय और विदेश के इतिहास में 5 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है. आज ही के दिन डॉ. आंबेडकर ने संसद में ‘हिंदू कोड बिल’ पेश किया. वहीं सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं. इसके अलावा अन्य घटनाओं को आप नीचे स्क्रोल कर पढ़ सकते हैं.

664: प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेनसांग का निधन. ह्वेनसांग हर्षवर्धन के शासन काल में भारत आए थे.

1630: सिख गुरु हर राय जी का जन्म.

1679: जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौता पर हस्ताक्षर किया.

1783: इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गए.

1870: फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया.

1900: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई.

1916: हिंदी और संस्कृत के महान कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ.

1917: मैक्सिको का मौजूदा संविधान लागू हुआ.

1922: चौरी चौरा में थाने पर भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत. इस घटना ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन को कुछ समय के लिए पटरी से उतार दिया.

1924: रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसायण रायल ग्रीनविच से हुआ.

1937: चार्ली चैप्लिन के अभिनय से सजी पहली टॉकी ‘मॉडर्न टाइम्स’ को रिलीज किया गया.

1951 : आज ही के दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संसद में ‘हिंदू कोड बिल’ पेश किया.

1953: ब्रिटेन में चीनी और इससे बने उत्पादों के सीमित वितरण का नियम समाप्त.

1971: अपोलो 14 चांद की सतह पर उतरा. इस उड़ान के दौरान कई तरह की तकनीकी खराबियां आईं.

1976: अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ.

1985: पुर्तगाल के विश्वप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म. बहुत कम लोगों को पता है कि रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सांतोस अवीरो है.

1990: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मेरठ में जन्म हुआ.

1994: सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ. सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे.

2007 – भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं.

2008: महर्षि महेश योगी का निधन. उन्हें भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में शुमार किया जाता है.

2020: यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया. ट्रम्प पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था.