लखनऊ. गोमतीनगर के भरवारा इलाके में अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई के दौरान सुभासपा विधायक बेदीराम के द्वारा महिला पार्षद के लिए अपशब्द का प्रयोग करने के मामले में बीबीडी थाने का घेराव किया गया. रविवार को पार्षद ममता रावत अपने समर्थकों के साथ घेराव करने पहुंची. वे MLA बेदीराम पर केस न दर्ज होने से नाराज हैं. नतीजन, बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचकर उन्होंने प्रदर्शन किया.
बेदीराम का कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है. ऑडियो में लेखपाल से बातचीत का दावा किया जा रहा है. बातचीत में पार्षद के लिए गाली-गलौज का इस्तमाल करने का आरोप है. अब पार्षद के समर्थ क विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं.
इसे भी पढ़ें : ‘चक्रव्यूह’ में फंसा चाइनीज मांझा बेचने वाला सौदागर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये पूरा मामला शनिवार का है. दरअसल, इलाके में नाले के उपर अवैध कब्जा करके मैरिज हॉल बनाया गया है. ये हॉल विधायक बेदीराम का बताया जा रहा है. नगर निगम का बुलडोजर इसी पर कार्रवाई करने पहुंचा था. लेकिन बुलडोजर देखते ही विधायक भड़क गए. नेताजी से ये कार्रवाई बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने लेखपाल को फोन धमकी दे डाली. विधायक ने कहा कि “नौकरी करना मुश्किल कर दूंगा”. इतना ही नहीं आरोप है कि विधायक ने कार्रवाई के दौरान महिला पार्षद ममता से भी गाली-गलौज की.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


