शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी जंग का मैदान बन गया. कैंपस में यूजीसी के समर्थन में हो रहा छात्र प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया. लेफ्ट और राइट विंग छात्र संगठनों के बीच टकराव देखने को मिला. दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. देर रात तक भी मॉरिस नगर पुलिस स्टेशन के बाहर छात्रों की भीड़ जमा रही. आज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी पर लोगों की नजर रहेगी.
दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी में प्रोटेस्ट के दौरान महिला पत्रकार से मारपीट का मामला सामने आया है. लेफ्ट और एबीवीपी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं. पुलिस जांच में जुटी है.
पिछले दो दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले वरिष्ठ इतिहासकार प्रोफेसर एस. इरफान हबीब पर पानी की बाल्टी फेंके जाने की घटना घटी. इसके बाद शुक्रवार को छात्र संगठनों के बीच भिड़ंत की खबर आई. दरअसल शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के समर्थन में किया जा रहा प्रदर्शन अचानक हिंसक झड़प में बदल गया.
दोपहर करीब 1 बजे विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों गुट आमने-सामने आ गए. इसके बाद धक्का-मुक्की और हंगामा शुरू हो गया. हंगामा देर रात तक चलता रहा. इसी दौरान वहां कवरेज करने पहुंची एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट की घटना सामने आई.
सोशल मीडिया पर आइसा और ABVP ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने पक्ष रखे. दोनों की तरफ से वीडियो शेयर किया गया और अपने-अपने दावे किए गए. वीडियो में एक लड़की ने दावा किया कि लेफ्ट विंग के छात्रों ने इसलिए पीटा क्योंकि वह ब्राह्मण है. वहीं आइसा ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उनकी दिल्ली यूनिवर्सिटी की आइसा की सेक्रेटरी अंजलि को मारा गया. महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित बदसलूकी की घटना के बाद कुछ छात्र उनके समर्थन में सामने आए
घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. लेफ्ट छात्र संगठन का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की. वहीं ABVP ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. ABVP का कहना है कि जब महिला पत्रकार ने प्रदर्शन कर रहे लेफ्ट छात्रों से सवाल पूछे, तो कुछ छात्रों को वह सवाल पसंद नहीं आया और उन्होंने ही पत्रकार के साथ मारपीट की.
ABVP के दिल्ली सेक्रेटरी सार्थक शर्मा ने कहा कि महिला पत्रकार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और वीडियो फुटेज से साफ हो जाएगा कि घटना में कौन शामिल था. उन्होंने दावा किया किABVP इस पूरे मामले में कहीं भी शामिल नहीं थी और संगठन इस घटना की निंदा करता है. एबीवीपी ने मांग की है कि जिन लोगों ने महिला पत्रकार के साथ मारपीट की है, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. संगठन ने यहां तक कहा कि दोषी छात्रों की डिग्री भी रद्द की जानी चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


